पद्मभूषण स्व. सुशील मोदी की जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी पांच जनवरी को राजेंद्र नगर स्थित सुशील मोदी स्मृति पार्क में पूर्व उपमुख्यमंत्री प‌द्मभूषण स्व. सुशील कुमार मोदी की जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. सुशील कुमार मोदी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

CM नीतीश के अलावा डिप्टी CM, विधानसभा अध्यक्ष, सभापति सहित कई मंत्री, सांसद व विधायकों ने दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, सांसद रविशंकर प्रसाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधायक प्रमोद कुमार, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक संजय गुप्ता, विधायक रत्नेश कुशवाहा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, स्व. सुशील कुमार मोदी की धर्मपत्नी जेसी जॉर्ज, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति और राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

CM Suhil Modi 1 22Scope News

CM नीतीश SKM में आयोजित स्व. सुशील कुमार मोदी के जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित स्व. सुशील कुमार मोदी के जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्व. सुशील कुमार मोदी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, सांसद राधामोहन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, भाजपा के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, विधायक संजय गुप्ता, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, स्व. सुशील कुमार मोदी की धर्मपत्नी जेसी जॉर्ज, अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति और राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

CM Suhil Modi 2 22Scope News

यह भी पढ़े : भागलपुर पहुंचे विजय सिन्हा, जन संवाद कार्यक्रम से पहले बूढ़ानाथ मंदिर में की पूजा अर्चना

श्रावणी मेला की तैयारी तेज, DM-SSP ने नमामि गंगे घाट का...

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता...

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कला एवं संस्कृति विभाग में नवनियुक्त...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार में नवचयनित सहायक संग्रहालयाध्यक्ष, शोध एवं प्रकाशन पदाधिकारी और सहायक निदेशक के पद पर चयनित अधिकारियों...

मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, 5...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का खुलासा करते हुए पांच शातिर अपराधियों को...