रांची: पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित विकास नगर में एक बाइक सवार ने दिनदहाड़े एक घर में घुसकर 9 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। पीड़ित आकाश कुमार पांडे ने पुलिस को बताया कि 28 सितंबर को वह अपने चाचा के घर गए थे।
दोपहर करीब 2.10 बजे एक बाइक सवार वहां पहुंचा और धमकी देते हुए कहा कि अगर वह एक सप्ताह के भीतर 9 लाख रुपए नहीं देते, तो वह पूरे परिवार को मार देगा और घर हड़प लेगा।
इस घटना के बाद आकाश ने थाना जाकर बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बाइक का नंबर (जेएच 01ईटी 1269) निकाला, जो हटिया स्थित शिवदयाल नगर निवासी विकास कुमार राय के नाम से रजिस्टर्ड है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
आकाश के अनुसार, घटना से उनके परिवार में दहशत का माहौल है और उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है। पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।


