सासाराम : बस की टक्कर से बाइक सवार ICICI के डिप्टी मैनेजर प्रकाश कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना रोहतास जिला के भदारा गांव के पास का बताया गया है। परिजनों ने बताया कि नौहट्टा थाना क्षेत्र के सियालदह गांव के प्रकाश कुमार ने बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए आइसीआइसीआइ बैंक जा रहे थे।
बता दें कि रोहतास के भदारा गांव के पास बस से बाइक की टक्कर हो गई। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपते हुए अगली कार्रवाई जाहि रखी है।
https://22scope.com/sasaram-killed-an-old-woman-by-beating-her-with-sticks/
दयानन्द तिवारी कि रिपोर्ट


