विश्व आदिवासी दिवस पर बिरसा किसान सम्मान समारोह, सीएम ने पशुधन और केसीसी का किया वितरण

212
Advertisment

झारखंड के किसान अब बिरसा किसान कहे जाएंगे

रांची : झारखंड की हेमंत सरकार किसानों को एक नई पहचान देने की कवायद में जुट गई है। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर बिरसा किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पशुधन और केसीसी का वितरण किये। वहीं 62,646 लाभुकों को पशुधन का लाभ सीएम हेमंत ने दिये।

Advertisment

सीएम हेमंत ने कहा कि किसान अपने पैरों पर कैसे खड़े हो इस पर चर्चा होनी चाहिए। आने वाले 25 साल तक किसान कैसे सुरक्षित रहे इस पर सभी को फोकस करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के किसान अब से बिरसा किसान कहे जाएंगे। झारखंड महंगे उत्पाद सिल्क, लाह का उत्पादन करता है, लेकिन उपयोग कोई और करता है। इस व्यवस्था को बदलना होगा। विश्व आदिवासी दिवस पर 734 करोड़ राशि योजनाओं का वितरण किया गया। सीएम हेमंत ने 20 बिरसा किसानों को केसीसी दिया।

देश में सातवां स्थान पाने वाले हजारीबाग बाजार समिति को मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत किया। इसके अलावे सब्जी विक्रेता सहकारी संघ को 50 वैन भेंट स्वरूप दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका और बोकारो के किसानों से ऑनलाइन बात की, साथ ही कृषि के क्षेत्र में हो रही समस्या को लेकर भी किसानों से बात की।

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने बताया कि केसीसी के लिए 6 लाख 43 हजार 632 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 1 लाख 40 हजार लोगों को लाभ मिला। वहीं 3 लाख लोगों को पीएम किसान योजना के तहत जोड़ा गया।

Advertisement