Advertisment

पुलिस को बड़ी कामयाबी, 1.6 किलो चरस के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार

बेतिया : पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जहां नौतन थाना पुलिस ने कुख्यात अपराधी नारद यादव और उसके बॉडीगार्ड दीपक चौधरी को चरस, लोडेड कट्टा और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. इस कुख्यात अपराधी पर यूपी से शराब और मादक पदार्थों की तस्करी सहित दर्जनों लूटकांड में संलिप्तता का केस दर्ज है। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर नौतन और बैरिया के दियारा इलाकों में छापेमारी की गई। छापेमारी में कई थाने की पुलिस शामिल थी।

बेतिया एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चरस की बड़ी खेप लेकर कुछ अपराधी यूपी से लेकर आने वाले हैं। सूचना के आलोक में एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तैयार थी। नौतन प्रखंड के शिवराजपुर ढाला से दो लोडेड कट्टा, चार कारतूस और 1.600 किलोग्राम चरस, एक मोबाइल और एक बाइक बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि कुख्यात नारद यादव के खिलाफ नौतन थाना में शराब तस्करी समेत कुल नौ कांड दर्ज हैं।

Ranchi Crime: मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को बना रहे निशाना,...

रांची में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ी हैं। मोरहाबादी में बिजनेसमैन से 10 लाख और डोरंडा में बुजुर्ग...

IAS Vinay Choubey: जेल से बाहर आते ही फिर बढ़ी मुश्किलें,...

 शराब घोटाले में आरोपी IAS विनय चौबे जेल से बाहर आ चुके हैं। अब ACB ने जांच तेज कर दी है और आरोपियों से...

Para Teacher Pension: पारा शिक्षकों की पेंशन पर सरकार ने हाईकोर्ट...

 झारखंड में पारा शिक्षक से सहायक आचार्य बने शिक्षकों की पेंशन के मामले में शिक्षा विभाग ने हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है।Para...