झरिया: जिले में अग्रसेन जी महराज की जयंती पखवाड़ा की शुरुआत की गयी. जिसका समापन 28 अक्टूबर को होगा. कार्यक्रम के पहले दिन बालिका विद्या मन्दिर मै नर नारायण भोज का आयोजन किया गया. जिसमें 551 लोगो ने भोजन किया. भोजन के बाद सभी लोगो को टिफिन बॉक्स, गमछा वा पैसा दे कर विदा किया गया. वहीं मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाराज अग्रसेन जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है. जिसमें समाज के लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है. कल महाराज अग्रसेन जी की जयंती पर शाम 4 बजे से अग्रसेन जी महाराज की पूजा अर्चना अग्रसेन भवन में की जाएगी.
रिपोर्टः सचिन सिंह


