बिहार में Earthquake Mock Drill की तैयारी तेज, BSDMA ने Table Top Exercise में कसी रणनीति

 Earthquake Mock Drill: 26 फरवरी को प्रस्तावित Earthquake Mock Drill से पहले BSDMA ने पटना में Table Top Exercise आयोजित कर रणनीति, SOP और समन्वय तंत्र की समीक्षा की।


Earthquake Mock Drill  पटना: 26 फरवरी 2026 को राज्य के चयनित जिलों में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय भौतिक Earthquake Mock Exercise को सफल बनाने के लिए 25 फरवरी को बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में Table Top Exercise का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य संभावित भूकंप परिदृश्य में विभागों की तैयारियों, संसाधनों और समन्वय तंत्र की समीक्षा करना था।

अभ्यास की अध्यक्षता प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत मिश्रा ने की। बैठक में सदस्य पी.एन. राय, एन.के. सिंह, प्रकाश कुमार और शंभू दत्त झा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Earthquake Mock Drill  :भौतिक मॉक ड्रिल से पहले रणनीति और SOP की समीक्षा

Table Top Exercise के सूत्रधार के रूप में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सीनियर कंसल्टेंट रिटायर्ड मेजर जनरल सुधीर बहल ने आगामी भौतिक मॉक अभ्यास की रणनीति, तैयारियों और Standard Operating Procedures की गहन समीक्षा की।

उन्होंने संभावित कमियों की पहचान कर सुधारात्मक कदम उठाने पर जोर दिया। बताया गया कि Table Top Exercise भौतिक अभ्यास से पूर्व जोखिम आकलन और संसाधन समन्वय के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।


Key Highlights

  1. 26 फरवरी को राज्य स्तरीय Earthquake Mock Exercise का आयोजन

  2. 25 फरवरी को BSDMA में Table Top Exercise संपन्न

  3. NDMA के विशेषज्ञ द्वारा रणनीति और SOP की समीक्षा

  4. 23 जिलों के अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी

  5. Search and Rescue, Medical Response और राहत प्रबंधन पर विशेष फोकस


विभागों के बीच समन्वय और एक्शन प्लान पर विस्तृत चर्चा

आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से संयुक्त सचिव नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी ने पूर्व बाढ़ आपदाओं से मिले अनुभवों के आधार पर भूकंप मॉक अभ्यास की तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

बैठक में संभावित भूकंप परिदृश्य के तहत Action Plan, संसाधनों की उपलब्धता, Inter Departmental Coordination और विभिन्न एजेंसियों की भूमिका पर गहन विचार-विमर्श हुआ। अधिकारियों ने चुनौतियों की पहचान कर समाधान के लिए दिशा-निर्देश तय किए।

Search and Rescue से लेकर राहत शिविर तक की रूपरेखा तय

अभ्यास के दौरान Search and Rescue, अग्निशमन, Medical Response, संचार व्यवस्था की बहाली, विधि व्यवस्था संधारण, Damage Assessment और राहत शिविर संचालन जैसे अहम बिंदुओं पर रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।

राज्य और जिला स्तर पर SEOC तथा DEOC की भूमिका को और प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में सचिव मोहम्मद वारिस खान, संयुक्त सचिव अविनाश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पटना, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, पश्चिम चंपारण, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया जिलों के प्रशासनिक व तकनीकी अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इसके अतिरिक्त SSB, CRPF, ITBP, CISF, SDRF उत्तर प्रदेश, CoEadM DMI और IMD के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि 26 फरवरी को आयोजित भौतिक मॉक अभ्यास पूर्ण गंभीरता और समन्वय के साथ संपन्न किया जाए।

Saffrn

Trending News

एक्शन में ‘सम्राट’ सरकार, बिहार में 16 IPS का तबादला, मगध...

पटना : मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी लगातार एक्शन में दिख रहे हैं। बिहार में अब 16 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया...

कैमूर में ‘ब्लू सूटकेश मर्डर’ से सनसनी, दुर्गावती नदी से युवक...

कैमूर : कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई। जब चौरसिया पुल के नीचे दुर्गावती नदी से...

कभी पिछड़ी थीं ये पंचायतें, आज बन गईं विकास की पहचान

पटना : स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों (LSDGS) को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने में बिहार की कुछ पंचायतों ने उत्कृष्ट उदाहरण पेश...

राज्य के पुलों का होगा सघन सेफ्टी ऑडिट, सचिव ने अभियंताओं...

पटना : पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में राज्य में मौजूदा पुलों की स्थिति, सुरक्षा एवं पुलों के सेफ्टी...

चोरों ने घर में की चोरी, लाखों का सामान लेकर हुए...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिसहनी पंचायत में रविवार को देर रात्रि में चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img