प्रियंका गांधी के साथ एयरपोर्ट पर नृत्य करने वाली सरकारी शिक्षिका के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा

रांची. भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग पहुंच कर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के साथ एयरपोर्ट पर नृत्य करने वाली सरकारी शिक्षिका शुषमा नाग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

प्रियंका गांधी के साथ सरकारी शिक्षिका ने किया नृत्य

मामले को लेकर प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे देश में 16 मार्च से आचार संहिता लागू है। रांची की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्वनी सहाय के पक्ष में प्रचार करने प्रियंका गांधी रांची आई थीं। तब एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी के बगल में जो महिला नृत्य कर रही थी, वो महिला गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत छुरदा ग्राम में सरकारी शिक्षिका हैं।

उन्होंने बताया कि सरकारी नौकरी करने वाले कोई भी व्यक्ति राजनीतिक कार्य में भाग नहीं ले सकते हैं। फिर भी उन्होंने ऐसा किया। अब यह सवाल उठता है कि उन्होंने अपने मन से किया या सरकार के दबाव उन्होंने किया। उनके अलावा कितने सरकारी कर्मचारी उस कार्यक्रम में थे, ये सभी जांच का विषय है।

उन्होंने कहा कि इस काल में 17, 18, 21 और 22 मई को अलग-अलग स्थान पर बोरिंग हुई और सभी बोरिंग राजेश कच्छप के द्वारा मांग की गयी थी। रांची चुनाव के ठीक तीन दिन पहले स्थानीय विधायक को आकर्षित करने के लिए कांग्रेस विधायक ने ऐसी रचना रची थी। सभी बोरिंग /चापा नल धार्मिक स्थानों पर लगाए गए हैं। मामले में चुनाव आयोग ने जांच का आदेश दिया है। यह चुनाव आचार संहिता का घोर उल्लंघन है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img