बीजेपी को है 2024 का डर- तेजस्वी यादव

2024 तक चलती रहेगी केन्द्रीय जाँच एजेंसियों की छापेमारी – तेजस्वी

बीजेपी को 2024 का डर – बिहार में 2024 तक केन्द्रीय जाँच एजेंसियों की छापेमारी चलती रहेगी ..

बीजेपी को 2024 का डर है और जनता सब जान रही है .

बिहार के उद्योग मंत्री के ठिकानों पर छापेमारी पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने यह बयान दिया है ..

उन्होंने पटना में राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की ..

इसके बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह छापेमारी

2024 तक चलती रहेगी इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है

‘झारखंड के सीएम के साथ क्या हो रहा देख नहीं रहे’ 

तेजस्वी यादव ने पड़ोसी राज्य झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से

ईडी की पूछताछ का भी उदाहरण दिया और कहा कि हेमंत सोरेन के साथ

क्या हो रहा सब देख रहे हैं इधर आईटी की छापेमारी पर  बिहार का सियासी पारा चढ़ गया है

 बीजेपी विपक्ष को डराने के लिए अपनाती है ऐसे हथकंडे- JDU

बीजेपी को 2024 का डर

 इनकम टैक्स की छापेमारी पर जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने आरोप लगते हुए

कहा कि बीजेपी द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जाता है.

यह कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी कई छापे हुए लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा.

जेडीयू ने कहा कि  विपक्ष को डराने के लिए बीजेपी ऐसे हथकंडे अपनाती है.

लेकिन विपक्ष अब डरने वाला नहीं है और आने वाले समय में जनता जवाब देगी.

भेड़िए की खाल में शेर बनने की कोशिश -बीजेपी

 बिहार में आईटी के छापे के बाद केन्द्र सरकार पर केन्द्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग के

आरोपों पर बीजेपी ने जवाब दिया है भाजपा के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि 

पहले आम जनता की गाढ़ी कमाई की टैक्स चोरी करते हैं

और फिर हंगामा करते हैं उन्होंने कहा कि इस टैक्स की चोरी से सब कामों में अवरोध उत्पन्न होता  है

अरविंद सिंह ने कहा कि यह भेड़िए की खाल में शेर बनने की कोशिश करते हैं

लेकिन ऐसा नहीं है इनकम टैक्स के छापे के बाद दूध का दूध पानी का पानी साफ़ हो जाएगा

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...