बिहार में BJP कर रही ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार, आज जेपी नड्डा और अमित शाह फिर आएंगे बिहार

पटना: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान एक जून को होना है और इससे पहले भाजपा ने बिहार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बिहार में अंतिम चरण में आठ सीट नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासराम, काराकाट और जहानाबाद में मतदान होना है। अंतिम चरण के मतदान के लिए भाजपा के दिग्गज नेता बिहार में ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं।

शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में तीन जनसभाएं की उसके बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर रविवार को बिहार पहुंच रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा बिहार में तीन चुनावी सभा करेंगे तो गृह मंत्री अमित शाह दो जनसभाएं करेंगे। जे पी नड्डा सबसे पहले काराकाट लोकसभा क्षेत्र में उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे उसके बाद आरा में केंद्रीय मंत्री आर के सिंह के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।

अंतिम में जे पी नड्डा नालंदा में जदयू के उम्मीदवार कौशलेन्द्र कुमार के पक्ष में चुनावी सभा करने के बाद वापस लौट जायेंगे। वहीं गृह मंत्री अमित शाह भी सबसे पहले काराकाट लोकसभा क्षेत्र के दाउदनगर में चुनावी सभा करेंगे और फिर सासाराम लोकसभा क्षेत्र के कैमूर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पाटलिपुत्र, काराकाट और बक्सर में चुनावी सभाएं की और लोगों से एनडीए के पक्ष में मतदान की अपील की।

आपको यह भी बताते चलें की लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने कई चुनावी सभाएं की है। इसके साथ भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा समेत अन्य कई दिग्गज नेताओं ने भी कई चुनावी सभाएं की।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

RJD के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा- लालू प्रसाद यादव किसी भी स्थिति व परिस्थिति में BJP से नहीं किया समझौता…

पटना से अभिषेक की रिपोर्ट

BJP BJP BJP BJP

BJP

Highlights

Saffrn

Trending News

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...

रसूलपुर ग्राम पंचायत बना महिला नेतृत्व का अनुपम मॉडल

Patna: बिहार के रोहतास जिले की रसूलपुर ग्राम पंचायत ने महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण प्रशासन और सतत विकास के क्षेत्र में एक बेहतरीन मिसाल कायम...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img