एजाज ने कहा- लालू यादव किसी भी स्थिति व परिस्थिति में BJP से नहीं किया समझौता

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने किसी भी स्थिति और परिस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के साथ समझौता नहीं किया, चाहे जितनी भी कठिनाई और झंझावत झेलना पड़ा हो। उन्होंने सांप्रदायिक शक्तियों को बिहार में आगे नहीं बढ़ने दिया।

एजाज अहमद ने कहा कि जब बिहार से नफरत की राजनीति को नौकरी और रोजगार के मुद्दे से कमजोर किया जा रहा है। तब कुछ लोग भाजपा के साथ मिलकर कहीं ना कहीं उनकी राजनीति को आगे बढ़ा रहे जो लोग अपने राज्य में एक अदद सीट पर चुनाव लड़ते हैं। वह आखिर क्या कारण है कि वह बिहार में 8 से 10 सीटों पर चुनाव लड़ते हैं। जहां सांप्रदायिक शक्तियों को कमजोर करके और नफरत की राजनीति को कुंद करके नौकरी और रोजगार की राजनीति को आयाम दिया।

उन्होंने कहा कि वहां आप भाजपा को खाद-पानी देने का काम कर रहे हैं और उनको मजबूत करने का कार्यक्रम चला रहे हैं। आप वही बातें बोल रहे हैं जो नरेंद्र मोदी या भारतीय जनता पार्टी के नेता बोलते हैं। दोनों में इस तरह की बोली की समानता कहीं ना कहीं घाल-मेल को स्पष्ट करता है। अब ऐसी राजनीति को बिहार की जनता बिहार के अमन पसंद आवाम पसंद नहीं करती है। यह बात उन लोगों को समझ लेना चाहिए जो लालू प्रसाद के बारे में हैदराबाद से आकर कह रहे हैं।

यह भी पढ़े : पहली बार बड़ी बेटी के लिए प्रचार करने उतरीं राबड़ी, बोलीं- पाटलिपुत्र में भी होगा परिवर्तन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...