Advertisment

BJP नेता के बिगड़े बोल, कहा- बेलागंज में राक्षस रूपी को वध करने के लिए देवी ने लिया अवतार

गया : एनडीए गठबंधन की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बैठक में शामिल वरिष्ठ भाजपा नेता व गया जिला अध्यक्ष चिंटू शर्मा ने सार्वजनिक रूप से विपक्ष पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि बेलागंज में राक्षस रूपी को वध करने के लिए मनोरमा जैसी देवी आ गई हैं। उदाहरण देते हुए कहा कि राक्षस को संहार करने के लिए दुर्गा देवी के रूप में महिला को ही अवतार लेना पड़ा था। ज्ञात हो की बेलागंज विधानसभा में राजद उम्मीदवार डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव के बेटे विश्वनाथ प्रसाद यादव और एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी जदयू के मनोरमा देवी के बीच सीधी टक्कर है। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि बेलागंज में इस बार दो दिवाली मनेगी। एक दीपावली और दूसरी बेलागंज को राक्षस से मुक्त करने की दिवाली। भाजपा नेता के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। वहीं देश के सर्वोच्च सदन में बैठे राजद नेताओं ने देश के सर्वोच्च सदन में बैठे अपने बड़े नेता को राक्षस की संज्ञा देने पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।

यह भी पढ़े : केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा- इमामगंज सीट से जीतेंगी दीपा मांझी

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Chamber Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव का ऐलान, जानिए नामांकन...

Jharkhand Chamber Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव 13 सितंबर 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में आयोजित...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनबाद में रेलवे कर्मचारी के बंद...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनसार थाना क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी, बरमसिया फुटबॉल मैदान के समीप रेलवे कर्मचारी के बंद आवास को चोरों...

Chhatabad Bhudhansan: छाताबाद भूधसान पर सियासत तेज, मुआवजा और पुनर्वास की...

Chhatabad Bhudhansan, धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में 7 अगस्त को हुए भूधसान की घटना के बाद प्रभावित परिवारों का आंदोलन लगातार जारी...