बेलागंज सीट से मनोरमा देवी ने किया नामांकन, NDA का शक्ति प्रदर्शन

गया : बिहार में चार सीटों के लिए उपचुनाव होने वाला है। जिसमें बेलागंज, इमामगंज, रामगढ़ और तरारी विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहा है। वोटिंग 13 नवंबर को है जबकि मतगणना 23 नवंबर को होना है। वहीं नामांकन की प्रक्रिया भी जारी है। गया जिला के बेलागंज विधानसभा सीट से एनडीए एनडीए समर्पित जदयू के उम्मीदवार मनोरमा देवी ने आज अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद कार्यकर्ताओं ने फूल माला से भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम बेलागंज की जनता के मान-सम्मान के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि बेलागंज की महान जनता अपना आशीर्वाद देकर हमें विजय बनाएगी।

आपको बता दें कि जदयू उम्मीदवार मनोरमा देवी ने आज बेलागंज विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन किया। जिमसें एनडीए के तमाम बड़े नेता ने शिकरत की। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री प्रेम कुमार, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री सुनील कुमार, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा, सांसद उपेंद्र कुशवाहा और लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित कई नेता शामिल हुए।

यह भी पढ़े : Gaya के बेलांगज से राजद प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन, इमामगंज में दीपा के साथ पहुंचे थे मांझी

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

India International Water Week 2026: स्टार्टअप्स ने उठाए सवाल, कहा—सिर्फ स्टॉल...

 इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक 2026 को लेकर इंडियन स्टार्टअप एसोसिएशन ने स्टार्टअप्स के लिए वास्तविक कारोबारी और सरकारी अवसर सुनिश्चित करने की मांग की।India...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए 4.5...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सरकारी संस्थाओं की ओर से सहायता का सिलसिला जारी...

Bihar OPRMC Phase 3: 13 हजार KM सड़कों का होगा 7...

Bihar OPRMC Phase 3, पटना: बिहार में सड़कों के निर्माण के साथ अब उनके रखरखाव और नियमित निगरानी पर भी जोर दिया जा रहा...