भाजपा नेता के पिता हत्याकांड का खुलासा, हत्या में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार

मधेपुरा : मधेपुरा में हुए भाजपा नेता के पिता की हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। भूमि विवाद को लेकर भाजपा नेता के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दरअसल, मधेपुरा पुलिस ने रामनारायण साह हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा किया है। बता दें कि सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में हुए भाजपा नेता के पिता की हत्याकांड के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं इस मामले को लेकर हेडक्वाटर डीएसपी मनोज मोहन ने बताया कि बीते 14 नवंबर को सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत जजहट सबैला चौक के पास अशोक साह के किराना दुकान के सामने जजहट सबैला वार्ड संख्या-11 निवासी रामनारायण साह उर्फ डोमी साह को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। जिनकी इलाज के क्रम में डीएमसीएच दरभंगा में मृत्यु हो गई। इस संदर्भ में मृतक के पुत्र अभिनव कुमार आनंद द्वारा सिंहेश्वर थाना में पांच नामजद व अन्य के खिलाफ कांड दर्ज कराया गया है। मधेपुरा एसपी संदीप सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई एवं अनुसंधान के क्रम में इस घटना में शामिल एक आरोपी सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के जजहट सबैला वार्ड संख्या-11 निवासी स्व. सियाराम साह के पुत्र शंभू साह को पुलिस ने मुरलीगंज थाना क्षेत्र के जीतापुर पावर स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी देखें :

डीएसपी ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में इस हत्याकांड में जमीन विवाद की ही बात सामने आई है। इस कांड में प्रयुक्त हथियार एवं शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। बहरहाल, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है।

यह भी पढ़े : बेऊर जेल से रंगदारी मांगे जाने मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img