सम्राट चौधरी के आवास पर बीजेपी नेताओं की बैठक संपन्न, बिहार एनडीए के नेता दिल्ली रवाना, सीट शेयरिंग को लेकर अमित शाह से होगी मुलाकात

 सम्राट चौधरी के आवास पर बीजेपी नेताओं की बैठक संपन्न, बिहार एनडीए के नेता दिल्ली रवाना, सीट शेयरिंग को लेकर अमित शाह से होगी मुलाकात

पटना :  बिहार चुनाव में एनडीए की भयंकर जीत के बाद अब भी बैठकों का सिलसिला जारी है। अभी अभी बीजेपी नेता सम्राट चौधऱी के आवास पर बीजेपी नेताओं की बैठक संपन्न हुई है। जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और बीजेपी के सभी विजयी विधायकों की बैठक संपन्न हुई है।

शपथ ग्रहण में मंत्री पद के चेहरे आदि को लेकर सहमति बनाने समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

गौरतलब हो कि कल बीजेपी और जेडीयू विधायकों की बैठक भी होने वाली है जिसमें विधायक दल का नेता चुना जायेगा। उसके बाद एनडीए की भी बैठक होगी। संभावना जताई जा रही है शपथ ग्रहण से संबंधित बातों के अलावा मंत्री पद के लिये उम्मीदवारों को लेकर सहमति बनाने को लेकर बैठक हुई है। ऐसे में यह बैठक महत्वपूर्ण हो जाती है।

एनडीए के दिग्गज नेता दिल्ली रवाना, अमित शाह से होगी मुलाकात

इसी बीच जेडीयू और  बीजेपी के कद्दावर नेता दिल्ली रवाना हो गये है। सीट शेयरिंग को लेकर जेडीयू के ललन सिंह, विजय कुमार चौधरी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी रवाना हुये रवाना। सीट शेयरिंग समेत मंत्री पद के चेहरे पर को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से होगी मुलाकात और चर्चा।

ये भी पढ़े :  कुख्यात सकला गिरफ्तार, 5 देसी राइफल , 2 देसी मास्केट, 35 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img