बेगूसराय गैंगरेप और हत्या के अपराधियों को भाजपाई संरक्षण – माले

पटना : भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बेगूसराय के बछवाड़ा थानातंर्गत चमथा पंचायत के छोटखूट गांव में चतुर्थ वर्ग की 10 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप व हत्या की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को भाजपा का संरक्षण है। जिस प्रकार से भाजपा ने पूरे मणिपुर को हिंसा की आग में झोंक दिया है। उसी प्रकार वह बिहार और खासकर बेगूसराय को हिंसा की आग में झोंक देना चाहती है। बेगूसराय गैंगरेप व हत्या की घटना की माले जिला सचिव दिवाकर प्रसाद के नेतृत्व में एक जांच दल ने जायजा लिया।

जांच दल के निष्कर्ष

मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना से जुड़े अपराधियों का संबंध भाजपा से है। इसलिए उसके स्थानीय विधायक एवं सांसद अब तक पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं पहुंचे हैं। उलटे अपराधियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। घटना के साक्ष्य को मिटाने के लिए क्रूरता की सारी हदों को पार करते हुए बच्ची की लाश को घर में ही गड्ढा खोदकर दफनाने की कोशिश की गई। अपराधियों के शाही भवन में बैठकर चाय की चुस्की लेते हुए भाजपा विधायक प्रशासन को दिशाविहीन करने की कोशिश करते रहे। लेकिन स्थानीय ग्रामीणों एवं नौजवानों की तत्परता और पुलिस अधीक्षक की त्वरित कार्रवाई ने अपराधियों की योजना को विफल कर दिया। नामजद अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जो सराहनीय है।

कुछ दिन पहले तेघड़ा थानांतर्गत पकठौल गांव में संगीत सीखने के क्रम में घर में घुसकर भाजपाई गुण्डों ने एक लड़की को नंगा कर बर्बर तरीके से पीटा था और उसका वीडियो बनाकर वायरल किया था। फिर भाजपा विधायक दल के नेता विजय सिन्हा ने सरकार को बदनाम करने और राज्य में अस्थिरता पैदा करने वाले बयान दिए थे। जांच दल की मांग है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जिला प्रशासन उपरोक्त घटना में संलिप्त भाजपा संरक्षित अपराधियों को स्पीडी ट्रायल कोर्ट से कड़ी सजा दिलवाए। जांच दल पीड़ित परिजन को 20-20 लाख रुपए मुआवजा देने और पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग करता है।

भाजपा द्वारा बेगूसराय को लगातार बदनाम करने और आपराधिक घटनाओं को उसके द्वारा दिए जा रहे संरक्षण के खिलाफ भाकपा-माले ने आज प्रतिवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया। कार्यक्रम में चन्द्रदेव वर्मा, बैजू सिंह, राजेश श्रीवास्तव, दीपक सिन्हा, सुभाष सिंह, गौड़ी पासवान, रंजीत चौधरी,आईसा जिलाध्यक्ष अजय कुमार,सोनू फर्नाज, कैलाश प्रसाद महतो (अधिवक्ता) आदि शामिल थे।

https://22scope.com/orgy-of-criminals-shot-and-injured-a-young-man-in-begusarai/

कुमार गौतम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...

युवा फिल्मकारों को मिलेगा मंच, रांची में होगा चित्रपट झारखंड फिल्म...

Ranchi: आज रांची के लोकभवन में महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार के कर-कमलों द्वारा “चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026” के पोस्टर का भव्य विमोचन किया...

गायघाट स्थित महात्मा गांधी सेतु के 44 नंबर पाया से युवक...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के गायघाट महात्मा गांधी सेतु के 44 नंबर पाया से आज गुड्डू नामक युवक ने छलांग लगा दी।...

परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष में वसूला 4191.55 करोड़ का राजस्व,...

पटना : परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व संग्रहण के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की है। निर्धारित लक्ष्य 4070 करोड़ रुपए...

कोकर घटना पर AJSU का विरोध, पुलिस से निष्पक्ष जांच की...

Ranchi: रांची के कोकर, भाभा नगर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना पर AJSU पार्टी ने तीखा विरोध जताया है। पार्टी ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img