Advertisment

गायघाट स्थित महात्मा गांधी सेतु के 44 नंबर पाया से युवक ने लगायी छलांग, SDRF की टीम कर रही है खोजबीन

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के गायघाट महात्मा गांधी सेतु के 44 नंबर पाया से आज गुड्डू नामक युवक ने छलांग लगा दी। बताया जाता है कि गुड्डू हाजीपुर वैशाली स्थित रायपुर पंचायत का रहने वाला है। सुबह में पढ़ने के लिए वह लाइब्रेरी गया था। उसकी मोटरसाइकिल लगा हुआ है। वहां से वह पैदल या ऑटो से आया जैसा कि परिजन लोग बता रहे हैं।

वहां से वह ओटो से आया है – युवक का भाई

गुड्डू का भाई का कहना है कि वहां से वह ओटो से आया है। उसका चप्पल और मोबाइल 44 नंबर गायघाट महात्मा गांधी सेतु पर रखा हुआ। वहीं से वह गंगा में छलांग लगा दिया। यहां एसडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही है। वहीं एनडीआरएफ टीम की मांग की जा रही है। परिजन का कहना है अभी तक एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची है। सिर्फ एसडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही है। वजह क्या है और किस कारण से गुड्डू छलांग लगायी है यह तो जांच का विषय है। अभी तक युवक का कुछ अता पता नहीं चल पा रहा है खोजबीन जारी है।

Patna Ganga 2 22Scope News

गायघाट महात्मा गांधी सेतु से कोई न कोई छलांग लगा ही लेता है – कमांडेंट उमेश कुमार सिंह

वहीं एसडीआरएफ टीम के कमांडेंट उमेश कुमार सिंह का कहना है कि इस तरह के 44 नंबर पापा से प्रत्येक दिन कोई ना कोई छलांग लगा देते हैं। खबर मिलती है हम लोग तुरंत गए हैं। लेकिन धार इतनी तेज थी कि वह उसमें लापता हो गया है। महिला ने पुलिस से कहा कि घर में विवाद के कारण गुड्डू छलांग लगा लिया है। हम लोगों ने आलमगंज थाना को सूचना दे दिया है।

Patna Ganga 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...