कोकर घटना पर AJSU का विरोध, पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

Ranchi: रांची के कोकर, भाभा नगर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना पर AJSU पार्टी ने तीखा विरोध जताया है। पार्टी ने कहा है की यह घटना निंदनीय है। सभ्य समाज में ऐसी घटना को स्वीकार्य नहीं किया जा सकता है। झारखंड की मिट्टी पर रहने वाले हर व्यक्ति को स्थानीय महिला, व्यक्ति,संस्कृति, गरिमा और कानून का सम्मान करना  चाहिए। ज्ञात को की रांची के कोकर में एक आदिवासी महिला को कालिख पोत कर जूते की माला पहनाकर घुमाया गया था।

घटना पर संजय मेहता ने गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया

AJSU पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं केंद्रीय प्रवक्ता संजय मेहता ने रांची के कोकर क्षेत्र के भाभा नगर रोड नंबर-5 में हुई निंदनीय घटना पर गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना पूरे झारखंड की इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। संजय मेहता ने कहा कि झारखंड में निवास करने वाले हर व्यक्ति में राज्य के लोगों और यहाँ की मिट्टी के प्रति कृतज्ञता का भाव होना चाहिए। लेकिन रांची में जो हुआ, वह अत्यंत दुखद और चिंताजनक है।

पुलिस इस घटना की निष्पक्षता से जाँच करे और दोषियों पर शीघ्र कठोर कार्रवाई हो।

उन्होंने कहा कि सदर थाना क्षेत्र के भाभा नगर में एक झूठे चोरी के आरोप में आदिवासी महिला को चार दिनों तक बंधक बनाकर प्रताड़ित किया गया। उनके चेहरे पर कालिख पोती गई, जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई, ‘चोर’ लिखे पोस्टर लगाए गए और सरेआम घुमाया गया। इलाके के लोगों को धमकाया गया ताकि कोई विरोध न कर सके। यह मामला घृणित और चौंकाने वाला है।

स्थानीय महिलाओं के विरोध के बाद ही पुलिस हरकत में आई है। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। पुलिस इस घटना की निष्पक्षता से जाँच करे और दोषियों पर शीघ्र कठोर कार्रवाई हो। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जाए।

दोषी चाहे किसी भी समुदाय का हो, उसे बख्शा न जाए। झारखंड में स्थानीय आदिवासी-मूलवासियों के अधिकारों, गरिमा और सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है की भोले – भाले आदिवासियों के सम्मान और गरिमा का ख्याल रखना हम सबका सामाजिक – राजनीतिक दायित्व है।

 

 

 

देवघर में जिला स्तरीय प्रथम योगासना स्पोर्ट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन,...

देवघर: शहर के इनडोर स्टेडियम में ज़िला स्तर की पहली योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। ज़िले के अलग-अलग ब्लॉक और संस्थानों...

Jharkhand Rajya Sabha Result: आखिरकार खत्म हुआ झारखंड राज्यसभा चुनाव का...

Jharkhand Rajya Sabha Result: 2026 के झारखंड राज्यसभा चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। वोटिंग के बाद...

भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन व सुरक्षा संबंधी विषयों पर उच्च स्तरीय समीक्षा...

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज भारत-नेपाल सीमा से जुड़े महत्वपूर्ण सुरक्षा, प्रशासनिक और आर्थिक विषयों पर...