BJP का तेजस्वी से सवाल, ‘दीपक लालटेन की लौ कैसे बन गई, जानना चाहता है बिहार’

BJP प्रवक्ता धनंजय गिरी ने दी तेजस्वी को नसीहत, राजनीति को धंधा मत बनाइये। वाल्मीकिनगर से दीपक को राजद का टिकट देने पर धनंजय गिरी का तंज, संपत्ति के नाम पर दीपक का माणिक लगाने में क्या मिला?

पटना: BJP प्रवक्ता धनंजय गिरी ने रविवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के परिवार को भ्रष्टाचार के मामले पर घेरते हुए कहा कि अब यह खेल बंद होना चाहिए। उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए कहा कि राजनीति को धंधा मत बनाइये। वाल्मीकिनगर से दीपक यादव को राजद का टिकट देने पर गिरी ने तंज कसते हुए कहा कि दीपक, लालटेन की लौ कैसे बना इसका लॉजिक पूरा बिहार जानना चाहता है, खासकर राजद का वह कार्यकर्ता भी जानना चाहता है जिसके कंधे लालू के परिवार की पालकी ढोते- ढोते छिल गए। लालू के बच्चे महलों में सोते रहे।

यह भी पढ़ें- राजद पर BJP का कटाक्ष ‘राजद अब सिर्फ रह गई है परिवार की पार्टी’

उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब तो उन आरोपों को भी बल मिल रहा है, जो पहले लगे हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी जी आपके गले में जो संपत्ति की माला लटकी है, नौकरी के बदले जमीन, मॉल, मकान, उसमें यह ‘दीपक’ नाम का नया माणिक जो लगाया है वह क्या दिया है उसके विषय में राजद का हर कार्यकर्ता जानना चाहता है।

यह भी पढ़ें- BAGAHA में तेजस्वी की मौजूदगी में राजद में शामिल हुए भाजपा नेता दीपक यादव, मिला टिकट

गिरी ने कहा कि सामाजिक न्याय के नाम पर लालू प्रसाद ने जो लूटा है और जो संपत्ति आपके परिवार के पास जमा है, उसका हिसाब तो देना होगा। जिस लालू प्रसाद के पास घर पर नहीं था, वह खरबपति कैसे हो गए। भाजपा प्रवक्ता गिरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए कहा कि अब कार्यकर्ताओं को निराश करना बंद कीजिए। राजनीति को धंधा मत बनाइये। कार्यकर्ता ही किसी पार्टी को महान बनाते हैं।

PATNA से कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BJP

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img