Sunday, August 10, 2025

Related Posts

BJP ने लिया संकल्प, बनाएंगे विकसित भारत

पटना : लोकसभा चुनाव का पर्व चल रहा है। इस बीच बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज प्रेसवार्ता किया गया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मीडिया को संबोधित कर रहे हैं। सम्राट ने कहा कि 2024 में भाजपा ने संकल्प लिया है। विकसित भारत बनाने का संकल्प भाजपा ने लिया है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सरकार ने गरीबी उन्मूलन को लेकर देश भर में अनाज देने का काम किया है। मोदी सरकार हर हाल में 10 लाख रोजगार देगी। बिहार में विपक्षी पार्टियां रोजगार के नाम भर भ्रम फैलाने का काम कर रही है। सनातन विरोधी विपक्षी दलों ने हैलीकॉप्टर पर जन्मदिन मानती है। मछली खिलाने का काम करती है। हम भाजपा के लोग आरक्षण देने वाले लोग हैं। विपक्ष का काम परिवार के लिए आरक्षण लेना है। लालू प्रसाद यादव को अपनी बेटी के साथ-साथ सारण की बेटी के लिए भी न्याय करना होगा।

यह भी पढ़े : सम्राट का तेजस्वी पर तंज, कहा- 1 करोड़ लोगों को रोजगार देने के नाम पर कितनी लेंगे जमीन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

कुमार गौतम की रिपोर्ट

131,000FansLike
23,800FollowersFollow
587FollowersFollow
578,000SubscribersSubscribe