BJP ने कृषि मंत्रालय को किया बर्बाद- सुधाकर सिंह

पटना : BJP ने कृषि मंत्रालय को किया बर्बाद- बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने

राज्य में उर्वरकों की समस्या के लिए सीधे-सीधे केद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.

उर्वरकों की तस्करी के केंद्रीय उर्वरक मंत्री के आरोप को भी उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया.

बिहार को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक न दिए जाने का आरोप लगाते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि बीजेपी ने

कृषि मंत्रालय को बर्बाद किया है. उन्होंने कहा कि 17 साल से एनडीए की सरकार में कृषि विभाग

बीजेपी के पास रही, ऐसे में वो किसी और पर आरोप कैसे लगा सकते हैं.

कृषि के लिए बनाया जा रहा रोडमैप

बिहार के कृषि मंत्री ने किसानों की परेशानी के लिए मौजूदा अधिकारियों को भी जिम्मेदार ठहराया है

और उन्हे बदलने की मांग की है. पिछले दिनों सुधाकर सिंह ने अधिकारियों को लेकर

एक बयान दिया था जिसको लेकर काफी विवाद हुआ.

आगे की योजना के बारे में बताते हुए कृषि मंत्री ने कहा है कि कृषि के लिए चौथा रोडमैप

तैयार किया जा रहा है, जो राज्य ही नहीं बल्कि देश के लिए भी रोल मॉडल होगा.

बीजेपी ने कृषि मंत्रालय: ज्यादा रेट पर खाद बेचने वाले कंपनियों को नहीं मिलेगी सब्सिडी

केन्द्रीय कृषि मंत्री भगवंन खुबा के बिहार में खाद की कालाबाजारी के आरोप पर पलटवार करते हुए

सुधाकर सिंह ने कहा कि एक माह पहले तक कृषि विभाग बीजेपी के पास था. अगर खाद की कालाबाजारी हो रही थी तो राज्य और केन्द्र के कृषि मंत्री ने क्या कार्रवाई की. हकीकत है कि खाद कंपनियां भारत सरकार की है और उनकी कंपनी बिहार में सही तरीके से काम नहीं कर रही है. नियम के मुताबिक निर्धारित मूल्य से ज्यादा रेट पर खाद बेचने पर संबंधित कंपनियों को सब्सिडी नहीं दी जाएगी, पर कालाबाजारी का आरोप लगाने वाले केन्द्रीय कृषि मंत्रालय इन खाद कंपनियों को लगातार सब्सिडी दे रही है. अभी तक खाद कंपनी को 225000 करोड़ सब्सिडी दी गई है.

भारत सरकार ने पर्याप्त मात्रा में यूरिया नहीं कराया उपलब्ध

कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार में रोपनी का समय जुलाई और अगस्त माह उपयुक्त समय होता है, पर भारत सरकार ने पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध नहीं कराया और जब बिहार में एनडीए की जगह महागठबंधन की सरकार बनी तो आरोप लगाने केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री दिल्ली से पटना पहुंच गए. दरअसल महागठबंधन सरकार के काम से बीजेपी और केन्द्र सरकार परेशान है और आए दिन सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप में लगी रहती है.

बीजेपी ने कृषि मंत्रालय: लाइसेंस के लिए नियमों में किया जा रहा बदलाव

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि किसानों को उर्वरक सही से मिले इसलिए उर्वरक विक्रेताओं और लाइसेंस के लिए नियमों में बदलाव किया जा रहा है.मंत्रिमंडल में आने के बाद मैंने गड़बड़ी करने वाले पर जांच की कार्रवाई की है. कृषि अधिकारियों में बदलाव करना चाहता हूं और तब्दीली होगी तो और बेहतर कार्य होगा. चौथा कृषि मंडी को हम फिर से वापस लाएंगे. इसके लिये विभागीय पत्र लिखा गया है. दो कृषि रोडमैप सही से नहीं काम किया है इसलिए खाद्यान्न का उत्पादन बिहार में कम हुआ.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Saffrn

Trending News

Jharkhand BJP Visit: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से कार्यकर्ताओं...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा...

Jharkhand BJP Meeting 2026: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी...

 रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठनात्मक रणनीति और...

Viksit Bharat Mission: विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में...

 रांची में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विकसित भारत, गरीब कल्याण योजनाओं, रोजगार, एआई और सुशासन पर केंद्र...

Sudesh Mahto BJP Meeting: नितिन नबीन से मिले सुदेश महतो, NDA...

झारखंड दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने मुलाकात की। एनडीए की मजबूती और राज्यसभा चुनाव...

विक्रमशिला सेतु पर बना बेली ब्रिज तैयार, 7 जून से शुरू...

भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बॉर्डर रोड संगठन द्वारा बनाए गए चार बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img