BJP ने कहा- लोकलुभावन घोषणा नहीं, बुनियादी जरूरतों पर है केंद्रित

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय से आज संकल्प पत्र जारी किया। बीजेपी हेडक्वार्टर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा कई बड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लोकलुभावन घोषणा नहीं, बुनियादी जरूरतों पर है केंद्रित

बिहार के डिप्टी सीएम व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बीजेपी के घोषणा पत्र पर कहा कि देश में आज नरेंद्र मोदी की सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए युवाओं के कल्याण के लिए अन्नदाताओं के कल्याण के लिए और नारी शक्ति को मजबूत करने के लिए काम किया है। मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं। इतना अच्छा मेनिफेस्टो लाकर 2047 का श्रेष्ठ भारत बने उस संकल्प को लाने का काम किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री को विशेष धन्यवाद।

बीजेपी बाबासाहेब की जयंती को बनाया यादगार – विजय सिन्हा

बिहार के उपमुख्यमंत्री व पूर्व विधासनभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बीजेपी के घोषणा पत्र पर बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के जयंती के मौके पर जो ज्ञान की बात कही है उससे लोगों में काफी खुशी का माहौल है। सिन्हा ने कहा कि आज युवा, महिला और अन्नदाता का सबका उत्थान और कल्याण होगा। अगले पांच वर्ष कोई भूख से नहीं मरेगा। हर गरीबों को अन्न की व्यवस्था की गारंटी मोदी की मिल रही है। युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। तीन करोड़ से ज्यादा नए आवास गरीबों को भी सुपुर्द करेंगे। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यावाद देता हूं।

यह भी पढ़े : Big Breaking : BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की ‘संकल्प पत्र’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...