Advertisement
Advertisement

BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सम्राट ने कहा- लालू अपने घर से पूरे बिहार के क्राइम को करते थे ऑर्गेनाइज

पटना : पटना एसके मेमोरियल हॉल में आज बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, सांसद राधामोहन सिंह, सांसद रविशंकर प्रसाद, मंत्री मंगल पांडे और पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह के अलावा सभी सांसद, सभी विधायक, सभी मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सभी जिला के अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष के साथ प्रदेश कार्यसमिति के सभी सदस्य उपस्थित हैं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया।

आपको बता दें कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय नेता शामिल नहीं हुए। विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन हो रहा है उसी को लेकर रणनीति बन रही है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक एसके मेमोरियल हॉल के सुशील मोदी सभागार में शुरू हो गई है। बिहार भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्य समिति की बैठक में कोई भी राष्ट्रीय नेता भी शामिल नहीं हुए हैं। विस्तारित प्रदेश कार्य समिति की बैठक में 3000 से अधिक कार्यकर्ताओं शामिल है। बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के नेतृत्व में बैठक हो रही है।

दरअसल, बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आमंत्रित किया गया था लेकिन अस्वस्थ होने के चलते बैठक में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मंथन का दौर जारी है। प्रदेश अध्यक्ष को लेकर केंद्रीय नेतृत्व मंथन कर रहा है। पटना शहर में पोस्टर लगाए गए हैं लेकिन पोस्टर में किसी भी केंद्रीय नेता का नाम बतौर मुख्य अतिथि नहीं दिखा है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी संबोधन करते हुए लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव अपने घर से पूरे बिहार के क्राइम को ऑर्गेनाइज करते थे।

यह भी पढ़े : लोस चुनाव के बाद पहली बार आज बिहार प्रदेश BJP कार्यसमिति की बैठक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...