Advertisment

भाजपा ने बताया टांय-टांय फिस, झामुमो ने किया ऐतिहासिक बंदी का दावा

रांचीः बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने गैर भाजपा दलों द्वारा बुलाये गए भारत बंद को टांय-टांय फीस बताया और कहा कि झारखंड की जनता बंद को नकार दिया. देश के साढ़े बारह करोड़ सीमांत किसान प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है. कांग्रेस, जेएमएम और  वाम दल किसानों को राजनीतिक इस्तेमाल करना चाहती है. झारखंड की जनता ने इनके चेहरे को पहचानती है. दीपक प्रकाश ने बंद को नकारने के लिए झारखंड की शुक्रिया बोला.

dipak prakash fianl 01 22Scope News

जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चो के केन्द्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि सावन के अंधे की तरह भाजपा को किसान हारा ही नजर आता है. सुप्रियो भट्टाचार्य ने झारखंड और देश की जनता को बंद को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि भाजपा राज्य में पाताल (खनिज संपदा), जमीन (किसान) और आसमान ( वायु मार्ग) सब कुछ अडानी-अम्बानी का हाथों में है, पूरा देश एक कॉरपोरेट राज्य में तब्दील हो चुका है. रोटी-कपड़ा को कॉरपोरेट के हवाले कर दिया गया. अडानी-अम्बानी की नजरे खेत और बाजार पर गड़ी है. बार–बार किसानों पर गोलियां चलाई जा रही है, लेकिन इस देश का किसान अपनी जमीन और किसानी के लिए लड़ता रहेगा. जब तक इन तीन काले कानूनों को जिसमें कॉरपोरेट फार्मिंग, मंडियों पर कब्जा औरअसीमित भंडारण की अनुमति दी गई है  को वापस नहीं लिया जाता तब तक यह आन्दोलन जारी रहेगा.

bhatacharge fianl 01 22Scope News

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जिस ह्यूमन ट्रैफिकिंग के खिलाफ हमलोगों ने संघर्ष किया ,आज उसे ही कानूनी जामा दे दिया गया. प्रधानमंत्री ओबीसी को सिर्फ चुनावी रंग में देखना चाहते थे, लेकिन उसके अधिकार देना नहीं चाहते. इसीलिए जातीय जनगणना करवाना नहीं चाहते. प्रधानमंत्री कमसे कम अपने झूठ का ही डॉक्यूमेंटेशन ही दे.  

15 दिसंबर को ऐतिहासिक होगा सीएम आवास का घेराव- JPSC अभ्यर्थी

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...