BJP धनबल से खरीदना चाहती है वोट, मुंबई में विपक्षी कार्यकर्ताओं भाजपा नेता को…

मुंबई: महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों पर कल यानि बुधवार को मतदान होना है और मतदान से ठीक एक दिन पहले मुंबई में जम कर हंगामा हुआ। बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता एवं बिहार प्रभार विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप लगा कर जम कर हंगामा किया। मामला मुंबई के वसई विरार इलाके के होटल का है जहां बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता विनोद तावड़े और नालासोपाड़ा के भाजपा उम्मीदवार राजन नाइक को घेर लिया और पैसे बांटने का आरोप लगाया।

लोगों ने भाजपा नेता के गाड़ी की जांच करने की मांग की। वोटिंग से ठीक एक दिन पहले इस तरह की घटना के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। विपक्ष भाजपा को घेरने में जुट गई है। इस बीच शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट ने भाजपा पर धनबल का प्रयोग कर वोट खरीदने का आरोप लगाया है। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जो काम चुनाव आयोग को करना चाहिए वह काम स्थानीय लोग कर रहे हैं। भाजपा धनबल का प्रयोग कर चुनाव जीतना चाहती है। चुनाव आयोग को पूरे मामले का संज्ञान लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं के बैग तक चेक किये जाते हैं और भाजपा नेता पैसे बांट रहे हैं लेकिन उनका बैग चेक नहीं किया जा रहा है। वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भी भाजपा पर जम कर हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और भाजपा के नेता चुनाव आयोग के नियमों का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं। पहले एक बार भाजपा ने सरकार बनाने के लिए विधायकों की खरीद फरोख्त की थी और अब चुनाव जीतने के लिए मतदाताओं को पैसे बांट रही है। मामले में चुनाव आयोग को तुरंत एक्शन लेना चाहिए।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Indira Gandhi ने बदल दिया था पाकिस्तान का भूगोल, आज के नेता दिखाते हैं केवल 56 इंच…

v BJP BJP BJP

BJP

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...

Maa Sita Women University: विधान परिषद चुनाव के बाद ही आगे...

Maa Sita Women University, पटना: बिहार में प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...