जदयू के साथ 2024 का लोकसभा और 2025 का विस चुनाव लड़ेगी बीजेपी

पटना : बीजेपी संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस बात को लेकर सहमति बन गई है कि 2024 का लोकसभा चुनाव

और 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव गठबंधन में ही लड़ा जाएगा.

बीजेपी इन चुनावों में अकेले नहीं, नीतीश कुमार की पार्टी

जेडीयू के साथ गठबंधन कर ही मैदान में उतरेगी.

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने इसका ऐलान किया है.

जेडीयू बीजेपी चुनाव गठबंधन : उठ रहे सवालों पर लगा विराम

बिहार एनडीए में खींचतान की खबरों के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक हुई. इस बैठक के बाद बीजेपी ने एक तरह से गठबंधन के भविष्य को लेकर उठ रहे सवालों पर विराम लगाने की कोशिश की है. बीजेपी संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के बाद पार्टी ने ऐलान किया है कि बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के साथ गठबंधन जारी रहेगा.

जेडीयू के साथ कोई खींचतान नहीं- बीजेपी

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने पार्टी की संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के बाद ऐलान किया कि जेडीयू के साथ कोई खींचतान नहीं है. बीजेपी हमेशा गठबंधन धर्म निभाती है. उन्होंने ये भी साफ किया कि 2024 और 2025 का चुनाव बीजेपी, जेडीयू के साथ मिलकर लड़ेगी. केंद्र सरकार में मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने भी पार्टी के फैसले की पुष्टि की है.

गठबंधन के भविष्य को लेकर उठ रहे थे सवाल

गिरिराज सिंह ने कहा कि हम लोग सब दिन जेडीयू के साथ चुनाव लड़ेंगे. केवल 2024 या 2025 नहीं, आगे भी. बीजेपी संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक ऐसे समय मं0 हुई, जब बीजेपी और जेडीयू के बीच दूरी बढ़ती नजर आ रही थी. तल्ख बयानबाजियों का दौर चल रहा था. बीजेपी और जेडीयू के नेताओं में एक-दूसरे के खिलाफ बयानी तीर चलाने की होड़ मची थी और गठबंधन के भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे थे.

जदयू के साथ 2024 का लोकसभा और 2025 का विस चुनाव लड़ेगी बीजेपी

16 जनवरी को होगा अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा का चुनाव

Saffrn

Trending News

BJP 47वां स्थापना दिवस : प्रदेश अध्यक्ष ने किया झंडोत्तोलन, जमकर...

पटना : विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज यानी छह अप्रैल को देश व दुनिया में अपना 47वां स्थापना...

जामताड़ा में सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ मासूम, SNMMCH धनबाद रेफर

Jharkhand: झारखंड में सड़क दुर्घटना के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आए दिन सड़क दुर्घटना की कई खबरें सामने आ रही है।...

मोतिहारी जहरीली शराबकांड : पुलिस को बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड ने किया...

मोतिहारी : मोतिहारी जहरीली शराबकांड से पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शराबकांड का मास्टरमाइंड ने आत्मसमर्पण किया। मोतिहारी पुलिस के दबिश के...

93 करोड़ से 35.77 किमी जयनगर-घुरना सड़क का मजबूतीकरण शुरू

पटना : अररिया के जयनगर से नरपतगंज-घुरना के बीच 35.77 किलोमीटर लंबी सड़क की मजबूतीकरण के लिए पथ निर्माण विभाग 93 करोड़ 11 लाख...

सावधान! Jharkhand के इन जिलों में होगी जोरदार बारिश, वज्रपात की...

Jharkhand: Jharkhand में कुछ दिनों से मौसम का मजाज बदल गया है। सुबह धूप तो शाम में बारिश। आज भी इसी तरह का मौसम...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img