जामताड़ा में सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ मासूम, SNMMCH धनबाद रेफर

Jharkhand: झारखंड में सड़क दुर्घटना के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आए दिन सड़क दुर्घटना की कई खबरें सामने आ रही है। ताजा खबर जामताड़ा से सामने आई है। जामताड़ा में एक मासूम रफ्तार का शिकार हो गया, मासूम जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रहा है।

कैसे हुई दुर्घटना

बता दें यह मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोचीयाडीह गांव का है। जहां मुबारक अंसारी का 11 वर्षीय बेटा नसीम अंसारी दुकान से अपने घर लौट रहा था, तभी सड़क किनारे चलते समय एक तेज रफ्तार दोपहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नसीम के सिर में गंभीर चोट आई, उसका सिर फट गया और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

बच्चे को SNMMCH धनबाद भेज दिया गया

बच्चे को गाड़ी में टक्कर मारे जाने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे पहले निजी डॉक्टर के पास पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए जामताड़ा सदर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन स्थिति और बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे SNMMCH धनबाद भेज दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी चालक राहुल राय को उसके घर से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तेज रफ्तार और लापरवाही आखिर कब तक मासूमों की जान पर भारी पड़ती रहेगी यह बड़ा सवाल है।

Chatra Land Dispute Murder: जमीन के एक टुकड़े ने भाई को...

Chatra Land Dispute Murder: झारखंड के चतरा ज़िले के हंटरगंज पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित दातमी गांव में ज़मीन के विवाद को लेकर एक अधेड़...

Baghmara Land Subsidence: क्या अवैध कोयला खनन बना जमीन धंसने की...

Baghmara Land Subsidence: मंगलवार को बाघमारा-कतरास पुलिस स्टेशन इलाके के छाताबाद में अचानक जमीन धंसने की घटना से हड़कंप मच गया। ज़मीन धंसने से...

Jharkhand Gramin Bank: क्रूर शहंशाह का दरबार ………

Jharkhand Gramin Bank गढ़वा: कभी राजाओं के दरबार में फरियादी घंटों खड़े रहते थे। आज लोकतंत्र है, मगर कई बार बैंक की खिड़की के...