93 करोड़ से 35.77 किमी जयनगर-घुरना सड़क का मजबूतीकरण शुरू

पटना : अररिया के जयनगर से नरपतगंज-घुरना के बीच 35.77 किलोमीटर लंबी सड़क की मजबूतीकरण के लिए पथ निर्माण विभाग 93 करोड़ 11 लाख 22 हजार रुपए खर्च करेगा। इस महत्वपूर्ण सड़क से नेशनल हाइवे 327 ई, 27, 527 और स्टेट हाइवे 77 का भारत नेपाल पथ से सीधा संपर्क होने से लाखों लोगों को इसका फायदा मिलेगा। वहीं अलग-अलग फसलों की खेती करने वाले लाखों किसान भी इससे लाभान्वित होंगे। विभागीय पदाधिकारियों का कहना है कि इस सड़क के सुदृढीकरण कार्य से करीब पांच लाख से भी अधिक स्थानीय लोगों को सीधा फायदा मिलने वाला है।

पथ निर्णाण विभाग ने अररिया के जयनगर से घुरना भाया-नरपतगंज तक जाने वाली 35.770 किमी लंबी सड़क के मजबूतीकरण का कार्य हाल ही में शुरू किया है

पथ निर्णाण विभाग ने अररिया के जयनगर से घुरना (भारत-नेपाल सीमा तक) भाया-नरपतगंज तक जाने वाली 35.770 किमी लंबी सड़क के मजबूतीकरण का कार्य हाल ही में शुरू किया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 5.50 मीटर चौड़ी यह सड़क सैफगंज से सुकेला मोड़ पथ के 14वें किमी स्थित जयनगर से मिरदौल-पिठौरा चौक, नरपतगंज बाजार, अचरा होते हुए पथ निर्माण विभाग के रिफ्यूजी कॉलोनी से मीरगंज के 67 किमी के भारत-नेपाल सीमा पर समाप्त हो रही है।

सड़क मजबूतीकरण के कार्य में लगी कार्यान्वयन एजेंसी एवं संबंधित अभियंताओं को कई निर्देश जारी किए हैं – विभागीय मंत्री प्रदीप सिंह

विभागीय मंत्री प्रदीप सिंह ने सड़क मजबूतीकरण के कार्य में लगी कार्यान्वयन एजेंसी एवं संबंधित अभियंताओं को कई निर्देश जारी किए हैं। इसमें मुख्य रूप से मजबूतीकरण के कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता की नियमित जांच करें और प्रत्येक स्तर पर तकनीकी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़े : बिजली विभाग के 65 कार्यालयों में जीविका दीदियों ने संभाला स्वच्छता का कमान

Saffrn

Trending News

Shravani Mela 2026 के लिए बिजली विभाग अलर्ट, कांवरिया पथ पर...

श्रावणी मेला 2026 को लेकर बिहार बिजली विभाग ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। बांका के कांवरिया पथ पर नए 11 केवी फीडर...

Sugarcane Farming को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार का बड़ा...

बिहार सरकार गन्ना किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, आधुनिक तकनीक और यंत्रीकरण योजना से जोड़ने जा रही है। गन्ना रथ अभियान और गुड़ प्रोत्साहन योजना...

Bihar Mining Sector को मिलेगी नई रफ्तार, 8 नए Mineral Development...

 बिहार खान एवं भूतत्व विभाग में 8 नए खनिज विकास पदाधिकारियों ने योगदान दिया। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने पारदर्शिता और जनहित के साथ...

Bihar Science News: तारामंडल और Birsec की बदलेगी तस्वीर, बिहार में...

बिहार सरकार ने विज्ञान परिषद में 53 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी। तारामंडल और बिरसेक को मजबूत करने के साथ युवाओं को...

JTET Language Policy: जेटेट में जिलावार भाषा निर्धारण पर बनी कमेटी,...

 झारखंड में जेटेट की जिलावार भाषा व्यवस्था को लेकर कमेटी बनी। मैट्रिक में केवल 12 प्रतिशत विद्यार्थी ही जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाएं पढ़ रहे...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img