पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नव नियुक्ति कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए और गुरु महाराज का सुकराना किया। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक रत्नेश कुशवाहा, तख्त पटना साहिब के ग्रंथी साहिब द्वारा उन्हें सिरोपा भेंट किया गया। तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह, उपाध्यक्ष गुरुविंदर सिंह, सदस्य महिंदपाल सिंह ढिल्लो, हरपाल सिंह जोहल और मीडिया प्रभारी सुदीप सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह, कृपाण भेंट की गई।
BJP अध्यक्ष ने गुरु गोबिंद सिंह व माता साहिब कौर के जोड़ा साहिब के दर्शन भी किए
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरु गोबिंद सिंह एवं माता साहिब कौर के जोड़ा साहिब के दर्शन भी किए। जगजोत सिंह सोही ने कहा कि तख्त पटना साहिब गुरु गोबिन्द सिंह का जन्म स्थान है। समुचे सिख पंथ के लिए यह गर्व की बात है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साल में दो बार तख्त साहिब नतमस्तक हो चुके हैं।


CM नीतीश कुमार की तो पूर्ण आस्था तख्त साहिब में है – नितिन नवीन
उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तो पूर्ण आस्था तख्त साहिब में है। उनका तख्त पटना साहिब कमेटी को हर समय मिलता रहता है। इसके साथ ही राजनीतिक पार्टीयों के नुमाईंदे, मुख्यमंत्रियों से लेकर सरकारों में मंत्रीगण, प्रशासनिक अधिकारी जो कोई भी अगर पटना की धरती पर आता है तो वह तख्त पटना साहिब नतमस्तक होने के लिए अवश्य पहुंचते हैं। आज भी उसी कड़ी में भाजपा के नवनियुक्ति अध्यक्ष नितिन नवीन गुरु महाराज का शुकराना कर आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे।


यह भी पढ़े : सुबह सवेरे बांसघाट काली मंदिर पहुंचे नितिन नबीन, गोलघर मंदिर में पूजन के बाद गुरूद्वारा में टेकेंगे मत्था…
उमेश चौबे की रिपोर्ट
Highlights


