धनबाद में भाजपा का हल्ला बोल, राज सिन्हा बोले- झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर

धनबाद : हेमंत सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की ओर से

धनबाद के रणधीर वर्मा चौक से प्रखंड कार्यालय तक पदयात्रा कर हल्ला बोल आक्रोश रैली निकाली गई.

उसके बाद प्रखंड कार्यालय का घेराव और धरना किया गया.

कार्यक्रम में सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा समेत भारी संख्या में भाजपा समर्थकों ने शिरकत किया.

हेमंत सरकार को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं

वहीं विधायक राज सिन्हा ने मीडिया को बताया कि झारखंड के लिए शर्म की बात है कि संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री को खनन लीज और पट्टा मामले को लेकर ईडी ने समन जारी किया है. जिस तरह से झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है. इस सरकार को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. साहिबगंज जिले में 1000 करोड़ की गबन हुई है. ऐसे कई जिले में भी सरकार की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है

सत्ता दल विधायक की बोली हो गई बेलगाम

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि इसलिए आज पूरे झारखंड प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रखंड कार्यालय में हल्ला बोल रैली के माध्यम से सरकार को घेरने का कार्य कर रही है. पिछले 7 नवंबर से 13 नवंबर तक झारखंड के विभिन्न जिलों तथा विभिन्न गांव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रखंड कार्यालय घेराव करने का कार्य कर रहे हैं. झारखंड सरकार की सत्ता दल विधायक की बोली बेलगाम हो गई है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता को पीटने की बात कही है, जो बहुत ही दुर्भाग्य की बात है. ऐसे में सरकार पूरी तरह से लूट, छिनतई, भ्रष्टाचार ट्रांसफर पोस्टिंग में अवैध उगाही में संलिप्त है. इस सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी में आजसू का प्रर्दशन

Air Marshal Jitendra Mishra: राम मंदिर के नए CEO कौन हैं,...

राम मंदिर के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र। जानिए ऑपरेशन सिंदूर में उनकी भूमिका, सैन्य करियर और राम मंदिर ट्रस्ट में...

BJP Jharkhand: BJP की बड़ी मांग, 48 घंटे में छात्रों पर...

 झारखंड भाजपा ने मुख्य सचिव से मिलकर छात्रों पर दर्ज प्राथमिकी वापस लेने और परीक्षा घोटालों की CBI जांच कराने की मांग की है।BJP...

JPSC Scam: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते की Bail Plea...

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई। CID की विशेष अदालत 5 सितंबर को...