बीजेपी की परिवर्तन यात्रा पहुंची हजारीबाग संसदीय क्षेत्र, सांसद मनीष जायसवाल की मौजूदगी में हुआ विराट स्वागत

हजारीबाग. शनिवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ हजारीबाग प्रमंडल के चतरा जिले स्थित मां भद्रकाली की पावन भूमि इटखोरी से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा के बाद हुई। यहां से परिवर्तन यात्रा का रथ चतरा जिले के विभिन्न क्षेत्र होते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बरही विधानसभा में प्रवेश किया। चौपारण प्रखण्ड के बेढना उचाही में जैसे जी परिवर्तन यात्रा रथ प्रवेश किया, यहां पूर्व से हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बाइक रैली के रूप में गाजे-बाजे और ढोल- नगाड़े संग हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, चतरा के सांसद कालीचरण सिंह, बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा व राजेन्द्र चंद्रवंशी की अगुवाई में बेढना, मजराजगंज चौक, बिगहा बाजार, चौपारण, पडरिया, बसरिया, रामपुर, सेलहारा आदि स्थानों पर रथ का जोरदार स्वागत किया।

परिवर्तन यात्रा का हजारीबाग में भव्य स्वागत

दैहर मोड़ स्थित शहिद अजित सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अतिथियों ने उन्हें नमन कर याद किया। परिवर्तन रथ में प्रमंडल संयोजक सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, जिला अध्यक्ष विवेकानन्द सिंह, बरही विधानसभा प्रभारी बिनय सिंह, भाजपा के प्रदेश के नेता योगेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। महराजगंज में सभा में परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने अभूतपूर्व स्वागत के लिए जनता का आभार जताया और कहा कि हेमन्त सरकार द्वारा पिछले चुनाव में किए झूठे वादे को जनता अभी तक नहीं भूली है। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। हेमंत सोरेन द्वारा झूठी घोषणाएं की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि परिवर्तन की शुरुआत बरही से होने जा रही है। पूरे झारखंड प्रदेश में परिवर्तन की बयार बह रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता परिवर्तन के मूड में हैं और निश्चित रूप से वर्तमान झामुमो, कांग्रेस और राजद की सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी और एक बार फिर सुशासन और विकास की डबल इंजन की सरकार बनाएगी। बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि झारखंड की जनता वर्तमान हेमंत सरकार से त्रस्त आ चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन निश्चित रूप से होगा और फिर एक बार कमल खेलेगा।

बरही विधानसभा क्षेत्र के चौपारण प्रखंड क्षेत्र में परिवर्तन यात्रा रथ को देखने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा के दौरान बेढ़ना में आसपास के गांवों के करीब एक दर्जन लोगों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा। भाजपा में शामिल होने वालों में ओम सिंह, अंजन सिंह, पंकज पांडेय, मो. इसराइल परखवां, सकलदेव भुइयां, धीरेंद्र दांगी, बालदेव यादव, सटन भुइयां सहित अन्य शामिल हैं। इन सभी का सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य लोगों ने फूल माला पहनाकर सभी का भाजपा परिवार में स्वागत किया ।

परिवर्तन यात्रा में भाजपा नेता सुनील साहू, रमेश ठाकुर, रामस्वरुप पासवान, राजदेव यादव, मुकुन्द साव, बिरेन्द्र रजक, सीताराम साव, बालेश्वर साहू, मोहन साव, बलराम दाँगी, अशोक ठाकुर, आशीष सिंह, कैलाश पांडेय, रंजन सिंह, जनमजेय सिंह, अरविंद सिन्हा, विकास रजक, मंटू सिंह, सहदेव प्रसाद यादव, संजय साव, रामचन्द्र सिंह, संजय सिन्हा, कैलास यादव, मो सेराज अंसारी, पप्पू अंसारी, राजेश गुप्ता, राजेश राणा, कृष्णा रविदास, बालेश्वर राणा, बिनोद राणा, झमन यादव, विजय यादव, शिवकुमार यादव, अशोक प्रजपति, सर्योत्तम पांडेय, राहुल सिंह, रंजीत भुइँया, प्रवीण सिंह, अरविंद साव, गुरुदेव दाँगी, इन्द्रदेव दाँगी, अरुण पांडेय, सहित सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल हुए।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img