Wednesday, August 20, 2025

Related Posts

BJP का तेजस्वी पर तेज प्रहार, कहा- गुंडों की पार्टी है RJD

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने राजद पार्टी और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तेज प्रहार किया है। बता दें कि तेजस्वी यादव की सभा में लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान की मां को गाली दिया गया था। इसको लेकर बिहार में सियासी भूचाल आ गया है। सत्ता पक्ष के नेता कल से ही बयानबाजी कर रहे हैं।

गुंडों की पार्टी है राजद – सम्राट

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के दलितों के मसीहा स्वर्गीय रामविलास पासवान के पत्नी को और चिराग पासवान की माता को जिस तरह गाली-गलौज राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा किया जा रहा है। यह अशोभनीय हैं पीड़ादायक है और जरूर इस पर कार्रवाई होगी। चुन-चुनकर कार्रवाई होगी। इतना मैं कंफर्म करता हूं जो भी व्यक्ति गाली-गलौज किया है उनको बचने नहीं दिया जाएगा।

राजद पार्टी की मानसिकता और संस्कार को दर्शाता है – विजय सिन्हा

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजद और तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि सभा में चिराग पासवान की मां को गाली दिया गया है यह दुखद है। यह उनके मानसिकता और संस्कार को दर्शाता है। बिहार के मजदूर के जम्मू कश्मीर मारे जाने पर विजय सिन्हा ने कहा कि पूरे देश से आतंकवाद समाप्ति की ओर है। चुनाव में यह आतंकवादी अपनी उपस्थिति दर्ज करने की मानसिकता बनाए हैं। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत ही नहीं भारत के अगल-बगल भी आतंकवाद को समाप्त कर देने का संकल्प है।

गाली देने के मामले पर तेजस्वी यादव की सफाई पर विजय सिन्हा ने कहा कि इनके कथनी और करनी में अंतर रहा है। बिहार के नौजवान पलायन को विवश किए हैं, यहां के उद्योग धंधों को बंद किया, रोजगार के अवसर को खत्म किया। ऐसी मानसिकता वाले जंगलराज लाने वाले को गुंडाराज गुंडा की भाषा में गुंडे की बात करवाते हैं। चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

यह भी पढ़े : ‘चारों सीटों पर जीतेगी NDA, इसलिए विरोधी परेशान’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

134,000FansLike
23,800FollowersFollow
587FollowersFollow
587,000SubscribersSubscribe