Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘जिन आंकड़ों को आधार बनाकर यात्रा की योजना बनाई, उन्होंने ही गलती मान ली, अब देश से माफी मांगे राहुल’

पटना : बिहार के मंत्री और भाजपा के नेता संजय सरावगी ने आज प्रदेश में विपक्षी दलों के गठबंधन द्वारा निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा यह वोटर अधिकार यात्रा नहीं, विपक्ष के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उम्मीदवार चयन यात्रा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रोहतास में जिस रेणु देवी को बुलाकर परिवार के छह सदस्यों का नाम कटने का दावा कर रहे थे, उसकी पोल 24 घंटे में खुल गई। इसके लिए राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

DIARCH Group 22Scope News

राहुल गांधी को आंकड़े जारी करने में त्रुटि हुई है – मंत्री संजय सरावगी

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी जिस आंकड़े को लेकर यात्रा की योजना बनाई, उस सीएसडीएस के प्रोफेसर संजय कुमार ने महाराष्ट्र चुनाव के संबंध में जारी आंकड़े के लिए माफी मांग ली है। उन्होंने स्वीकार किया कि उनसे आंकड़े जारी करने में त्रुटि हुई है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि अब क्या राहुल गांधी देश से माफी मांगेंगे? उन्हें इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा नेता संजय सरावगी ने कीर्ति आजाद के एक बयान को उद्धृत करते हुए कहा कि उन्होंने एक बार कहा था कि उनके पिता भागवत झा जो मुख्यमंत्री थे, वे भी बूथ कैप्चरिंग कर और बूथ लूटकर चुनाव जीतते थे। उन्होंने यात्रा की गाड़ी द्वारा एक पुलिसकर्मी के पैर कुचले जाने की चर्चा करते हुए कहा कि इसके बाद भी दोनों युवराज वाहन से नहीं उतरे।

मंत्री सरावगी ने कहा- राजद और कांग्रेस की नीति ‘वोट लो – छोड़ दो’ रही है

उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस की नीति ‘वोट लो – छोड़ दो’ रही है। दरअसल, ये अपनी आने वाले चुनाव में निश्चित हार पर बोलने की पृष्ठभूमि बना रहे हैं। ऐसे नेताओं को याद रखना चाहिए कि लालू यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त टी एन शेषण को रस्सी से बांधकर खटाल में रखने की बात कही थी। आज यही लोग वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। भारत में वोट चोरी का कारनामा कांग्रेस के राज में हुआ था। इनका इतिहास ही बूथ कैप्चरिंग, मतपत्र लूट की रही है। इनके मुंह से संविधान और लोकतंत्र बचाने की बात शोभा नहीं देती।

यह भी देखें :

दरभंगा में ऐसे करीब 600 ऐसे नाम सामने आए हैं जिनका नाम दो से तीन जगह पर हैं – संजय सरावगी

उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि दरभंगा में ऐसे करीब 600 ऐसे नाम सामने आए हैं जिनका नाम दो से तीन जगह पर हैं, जिनकी संख्या 1300 के करीब पहुंच गई। ये सभी अल्पसंख्यक समाज से हैं। ऐसे लोग ही इनके लिए मतदान करते थे। घुसपैठियों का जो नाम कट रहा है, उसका इनको डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि ये लोग जहां जीत जाते हैं, वहां सब कुछ ठीक रहता है। इनका इतिहास ही घोटाले का रहा है। जिस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष सजायाफ्ता हो, वह संवैधानिक संस्था पर सवाल उठा रहा है। यह यात्रा ही फर्जी यात्रा है। इस प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल और मीडिया सह प्रभारी सूरज पांडेय उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : शाह ने की आपदा प्रबंधन व क्षमता निर्माण पर परामर्श बैठक की अध्यक्षता

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

साप्ताहिक राशिफल (16 नवंबर से 22 नवंबर 2026): मेष से मीन...

16 नवंबर से 22 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए

आज का राशिफल और पंचांग 16 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 16 नवंबर 2026 (सोमवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...