बीएलए ने 90 पाकिस्तानी सैनिक मारने का किया दावा, हमले की तस्वीर की जारी

Desk. बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि एक काफिले पर हमले में 90 पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों मारे गए हैं। इसके कुछ घंटों बाद बीएलए की विशेष बल इकाई मजीद ब्रिगेड ने हमले का पहली तस्वीर भी जारी कर दी है।

पाकिस्तानी सैनिक पर बीएलए का आत्मघाती हमला

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, बीएलए ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि मजीद ब्रिगेड ने बीएलए की एक अन्य इकाई फतेह स्क्वायड के साथ मिलकर एक सैन्य काफिले को निशाना बनाया, जिसमें आठ बसें शामिल थीं, जिनमें से एक बस बलूचिस्तान के नोश्की में हुए विस्फोट में पूरी तरह नष्ट हो गई।

90 सैन्यकर्मी के मारे जाने का दावा

दरअसल, रविवार को क्वेटा से ताफ्तान जा रहे पाकिस्तानी सैनिकों के काफिले पर हमला हुआ। मीडिया रिपोट्स के अनुसार, इस हमले में कम से कम सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए है और 21 घायल हो गए हैं। हालांकि बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए 90 सैन्यकर्मी के मारे जाने का दावा किया है।

IED लदा वाहन सैन्य बसों से टकराया

रिपोर्ट के अनुसार, IED से लदा एक वाहन सैन्य बसों में से एक से टकरा गया। कथित तौर पर, यह एक आत्मघाती बम विस्फोट था। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि यह एक आत्मघाती हमला था। आत्मघाती हमलावर ने जानबूझकर विस्फोटकों से लदे वाहन को सैन्य काफिले में घुसा दिया। इसमें मृतकों की संख्या बढ़ सकती है तथा घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...