Pakistan Train Hijack में 30 पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या

डिजिटल डेस्क : Pakistan Train Hijack में 30 पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या। बीते मंगलवार को हुए Pakistan Train Hijack केस में बुधवार को जारी अपडेट में 30 पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या कर दिए जाने की बात सामने आई है।

Pakistan के अशांत बलूचिस्तान में क्वेटा-पेशावर एक्सप्रेस ट्रेन के अपहरण पर नया अपडेट देते हुए बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने नया बयान जारी किया।  BLA ने दावा किया है कि अभी तक 30 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं।

पहले बताया गया था कि बलूचिस्तान में संदिग्ध बंदूकधारियों ने एक यात्री ट्रेन पर गोलीबारी की। उसमें कई यात्री घायल हो गए। बाद में BLA (बलूच लिबरेशन आर्मी) ने इस घटना की जिम्मेदारी ली। BLA ने दावा किया कि उन्होंने 100 पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बनाया है।

BLA ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

इस बीच BLA ने पाकिस्तान सरकार को कैदियों की अदला-बदली के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। BLA ने एक बयान जारी कर चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तानी सेना ने कोई सैन्य कार्रवाई की तो ‘सभी बंधकों को मार दिया जाएगा’।

यह समूह Pakistan के अलावा ब्रिटेन और अमेरिका में भी प्रतिबंधित है। आधिकारिक तौर पर हताहतों की संख्या की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में ट्रेन चालक और कई यात्री घायल हुए हैं।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि –‘…क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर पीरू कोनेरी और गुदलार के बीच भारी गोलीबारी की खबरें हैं।

…बचाव दल और सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और हमलावरों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित की गयी है।’

पाकिस्तान में यात्रियों से भरी ट्रेन को आतंकवादियों ने किया हाईजैक
पाकिस्तान में यात्रियों से भरी ट्रेन को आतंकवादियों ने किया हाईजैक

BLA ने रेल पटरी उड़ाकर ट्रेन को किया Hijack

एक अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि आतंकवादियों ने पटरी के एक हिस्से को उड़ा दिया था और इसके बाद ट्रेन रोकी गई। खबर के मुताबिक आतंकवादियों ने इंजन पर गोलीबारी की, जिससे चालक घायल हो गया।

ट्रेन में मौजूद सुरक्षा अधिकारियों और हमलावरों के बीच गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने सुरंग में ट्रेन पर नियंत्रण स्थापित कर लिया। हमले के स्थान पर मोबाइल और टेलीफोन नेटवर्क क्षीण होने की वजह से ट्रेन चालक दल से तत्काल संपर्क नहीं हो सका।

बता दें कि पूर्व में भी इस रेलखंड पर बलूच आतंकवादियों द्वारा रॉकेट या रिमोट-नियंत्रित बमों का उपयोग करके हमला किया गया था। अधिकांश हमलों की जिम्मेदारी BLA ने ली थी।

पिछले वर्ष अक्टूबर में पाकिस्तान रेलवे ने डेढ़ महीने से अधिक समय के निलंबन के बाद क्वेटा और पेशावर के बीच रेल सेवाएं बहाल करने की घोषणा की थी। बलूचिस्तान में पिछले एक साल में आतंकवादी हमलों में वृद्धि देखी गई है।

नवंबर 2024 में क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए आत्मघाती धमाके में कम से कम 26 लोग मारे गए थे और 62 अन्य घायल हुए थे।

पाकिस्तान का क्वेटा रेलवे स्टेशन
पाकिस्तान का क्वेटा रेलवे स्टेशन

दुर्गम इलाके में 17 सुरंगे, BLA का सैनिकों को बंधक बनाने का दावा

Pakistan से घटना के संबंध में लगातार अपडेट दिया जा रहा है। Pakistan रेलवे के मुताबिक इस रेलमार्ग पर 17 सुरंगें हैं और दुर्गम इलाका होने के कारण ट्रेन की गति अक्सर धीमी रहती है। बलूचिस्तान सरकार ने स्थानीय अधिकारियों को ”आपातकालीन कदम” उठाने का निर्देश दिया है।

प्रांतीय सरकार के एक बयान में कहा गया है कि सिबी अस्पताल में आपात स्थिति लागू कर दी गयी है। Pakistan सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि आखिरी आतंकवादी को मार गिराए जाने तक अभियान जारी रहेगा। जटिल भू स्थिति की वजह से अभियान में मुश्किल आ रही है।

रेलवे अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ट्रेन का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है और मदद के लिए आपात राहत ट्रेन भेजी गई है। रेलवे नियंत्रक मुहम्मद कासिफ ने बताया है कि 9 डिब्बों वाली इस ट्रेन में करीब 500 यात्री सवार थे। उन्होंने कहा, ”ट्रेन को सुरंग संख्या 8 में हथियारबंद लोगों ने रोक दिया। ”

अधिकारियों ने बताया कि 9 डिब्बों में लगभग 500 यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी गुदलार और पीरू कोनेरी इलाकों के बीच उस पर गोलीबारी की गई।

BLA (बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी) ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि उसने ट्रेन को बेटपरी कर उसपर कब्जा कर लिया। कई सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी और सक्रिय ड्यूटी कर्मियों सहित 100 से ज्यादा यात्रियों को बंधक बना लिया है। हालांकि, पाकिस्तानी अधिकारियों ने BLA के दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Saffrn

Trending News

Dhanbad News: निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद धनबाद प्रशासन रेस...

Dhanbad News: भारत निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि झारखंड में 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी...

बिहार में बैंकिंग सेक्टर के ढीले रवैये पर वित्त विभाग सख्त,...

पटना : बिहार उप मुख्यमंत्री-सह-वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिहार के बैंकों के प्रदर्शन के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की अनुसंशाओं पर...

नियमित नियुक्ति प्रक्रिया के तहत PCDO पद पर चयनित 15 अभ्यर्थियों...

पटना : बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने बिहार राज्य भंडार निगम में लगभग 68 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद...

रिशु श्री मामला : SVU की बड़ी कार्रवाई, IAS पदाधिकारी व...

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पटना में रिशु श्री मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की...

विक्रमशिला सेतु पर छोटे वाहनों का परिचालन चालू रहेगा

भागलपुर : विक्रमशिला सेतु के संबंध में पथ निर्माण विभाग बिहार के प्रबंध निदेशक ने बताया कि तीन मई के मध्यरात्रि में P2-P3 Span...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img