13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish Jaiswal ने जिला वासियों से की अपील

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लगातार तीसरी बार आयोजित हो रहे इस शिविर को सफल बनाने के लिए संस्था द्वारा व्यापक स्तर पर जनसंपर्क एवं निमंत्रण अभियान चलाया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं।

Manish Jaiswal ने जिलेवासियों से की अपील

इस सामाजिक पहल को लेकर हजारीबाग के सांसद Manish Jaiswal ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो सीधे किसी जरूरतमंद की जान बचाने में सहायक होता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें और इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान करने से शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। हर स्वस्थ व्यक्ति को प्रत्येक तीन महीने में रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

रक्तदाताओं को हेलमेट भेंट किया जाएगा

साथ ही Manish Jaiswal ने कहा कि संस्था द्वारा सड़क सुरक्षा की दृष्टिकोण से हर रक्तदाताओं को हेलमेट भेंट किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, जिसमें चिकित्सकों की टीम, आवश्यक उपकरण एवं सुरक्षित रक्त संग्रहण की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। शिविर में आने वाले प्रत्येक रक्तदाता के लिए विशेष सुविधा और देखभाल का भी प्रबंध किया गया है। संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग हमेशा से सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है। रक्तदान शिविर हमारे प्रमुख अभियानों में से एक है और हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग इसमें भाग लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

रक्तदान किसी भी जरूरतमंद के लिए जीवनदान के समान है- करण जायसवाल

संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि रक्तदान किसी भी जरूरतमंद के लिए जीवनदान के समान है। हम सभी से आग्रह करते हैं कि 13 अप्रैल को शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें और इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। हजारीबाग यूथ विंग की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रोत्साहन स्वरूप हेलमेट भेंट किया जाएगा, ताकि सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूकता का संदेश समाज में प्रसारित किया जा सके। इसके साथ ही सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। संस्था ने जिले के सभी युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि आपका एक छोटा सा प्रयास किसी के जीवन के लिए अमूल्य साबित हो सकता है।

 

Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...

मूनीडीह Gas Leak हादसा में एक और शव हुआ बरामद, मृतकों...

Dhanbad: धनबाद के मूनीडीह में बीसीसीएल के कैप्टिव पवार प्लांट में हुई घटना में एक और शव प्लांट से कुछ दूरी स्थित जंगल से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img