लातेहार में खूनी खेल, कुल्हाड़ी से काटकर तीन की हत्या, दो गंभीर……

लातेहार में खूनी खेललातेहार जिले के सरयू प्रखंड में दिल को झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक व्यक्ति ने अपने ही रिश्तेदारों पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी हत्यारे रंजन उरांव को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें-दीपिका पांडे का नाम कटने पर बन्ना गुप्ता का बड़ा बयान, कांग्रेस को कोई……. 

जानकारी के अनुसार लातेहार जिले के सरयू प्रखंड अन्तर्गत चोरपा पंचायत के डबरी गांव में बीती रात 8 बजे आरोपी रंजन उरांव ने कुल्हाड़ी से हमला कर तीन की हत्या कर दी, वहीं दो को घायल कर दिया है। मरने वालों में रंजन उरांव की चचेरी भाभी अनुपा देवी, पिता सुरजा उरांव और मंसूरिया देवी शामिल हैं।

लातेहार में खूनी खेल – दो का शव कुंए से बरामद

वहीं घायलों में उसकी पत्नी हीरामुनी देवी और चचेरे भाई अमलेश उरांव शामिल हैं। घायलों को सरयू के सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार किया गया। इधर घटना की जानकारी देते हुए सरयू टीओपी प्रभारी राजेश मुर्मू ने बताया कि यह घटना बीती रात 8 बजे की है।

ये भी पढ़ें-और यहां झाड़ी से शव बरामद, हत्या के बाद…….

दो लोगों के शव को पुलिस ने कुंआ से बरामद किया है और एक का शव घर से बरामद किया गया है। आरोपी को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। यह घटना गारू थाना अन्तर्गत आता है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच थाना प्रभारी सोनू कुमार के द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

Video thumbnail
रांची में आज कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
04:43
Video thumbnail
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी की प्रेसवार्ता, देखिए News 22Scope पर
19:50
Video thumbnail
मोतिहारी, फूलपरास ,गौर बौराम और मधुबनी में चुनावी घमासान, कौन मरेगा मैदान, क्या कह रहे समीकरण
02:40:46
Video thumbnail
CM हेमंत के विदेश दौरे का ब्योरा दे रहे अधिकारी, जानिए झारखंड कितने का होगा निवेश
55:26
Video thumbnail
'पाकिस्तानियों भारत छोड़ो अभियान' में CP singh, नवीन जायसवाल ने कह दी बड़ी बात, सुनिए
01:12:25
Video thumbnail
बरकट्टा में सड़क दुर्घटना में माँ- बेटे की मौ'त,राज केशरी कन्स्ट्रक्शन की साइट पर किया जोरदार हंगामा
04:16
Video thumbnail
झारखंड की बड़ी ख़बरें | Top News | Jharkhand News | SiramToli Flyover | 22Scope
07:29
Video thumbnail
JLKM ने गिरिडीह के मजदूरों की रिहाई को लेकर रीट्वीट करने की क्यों की अपील ?
04:18
Video thumbnail
राम जानकी मंदिर बरियातू में हुआ भव्य आयोजन, विधिविधान से हुई पूजा अर्चना..
01:17
Video thumbnail
बीजेपी रांची महानगर ने निकाली आक्रोश रैली, पाकिस्तानी भारत छोड़ो के लगाए गए नारे
01:32
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
460,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -