IED Recovered : लातेहार में बड़ी मात्रा में आईईडी बम बरामद

Latehar- लातेहार सीआरपीएफ को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआरपीएफ ने आज लोहरा जंगल से बड़ी मात्रा में आईईडी (IED) बम बरामद किया है। हालांकि टीम ने सभी आईईडी बम को निष्क्रिय कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ के 11वीं बटालिएन के कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी को मिली गुप्त सूचना और लातेहार पुलिस कप्तान अंजनी अंजन के पुष्टि के बाद जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र अन्तर्गत मोरवई के नजदीक लोहरा जंगल में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से सीरीज में लगाए आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया है।

संदिग्ध सामान की मिली थी गुप्त सूचना IED

जानकारी के अनुसार कल सीआरपीएफ के कमांडेंट को सूचना मिली थी कि लोहरा के जंगल में कुछ संदिग्ध सामान है। जिसके बाद आज कमांडेंट के निर्देश पर बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी विनोद कुमार कनौजिया के नेतृत्व में एक विशेष अभियान बरवाडीह पुलिस के साथ मिलकर चलाया गया गया।

बम बरामद 2 22Scope News

ये भी पढ़ें-रातू में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी से लूट, सोने के चेन समेत…….

विशेष अभियान के दौरान क्षेत्र की सघन तलाशी में सीआरपीएफ को एक पहाड़ी के नीचे 8 अलग-अलग कंटेनर में रखे हुए कुछ संदिग्ध वस्तु दिखाई दिया। जिनको डॉग स्क्वॉड के माध्यम से जांच करने पर पता चला कि संदिग्ध वस्तु एक आईईडी है जो एक सीरीज में तारों को जोड़कर रखा गया था। IED

वास्तु विहार एड 21 22Scope News

ये भी पढ़ें-भाजपा के घोषणा पत्र पर ये क्या बोल गए बाबूलाल……..

प्रत्येक कंटेनर करीब 1.5 किलोग्राम के थे जिसके बाद तुरंत ही जवानों ने पूरे एरिया की घेराबंदी कर दी और बटालियन की बम निरोधक दस्ते बीडीडी टीम ने मौके पर ही बरामद आईडी को निष्क्रिय कर दिया।

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...

Hemant Soren: मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने...

Hemant Soren News, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन की...