छठिहार के दौरान खाने को लेकर खूनी बवाल, पथराव के साथ चले लाठी-डंडे में दर्जनों घायल

मोतीहारी: छठिहार के दौरान खाने को लेकर खूनी बवाल- पुर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र में नन्हकार टोला में बीती रात्रि एक मांगलिक कार्यक्रम के भोज के दौरान आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर हिंसक झड़प हुई। मारपीट की इस घटना में करीब 10 लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि विवाद का कारण भोज का आमंत्रण नहीं मिलना था। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों का अलग- अलग बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नन्हकार टोला में रात्रि को दिनेश दास के घर उनके बेटे का छठीहार था।

दिनेश ने उक्त भोज के लिए अगल-बगल से घरों में आमंत्रण को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि लोग मरने-मारने पर उत्तारू हो गए। देखने ही देखते दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। इधर, हिंसक झड़प की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह और दारोगा अजीत कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और विवाद को शांत कराया।

तकरीबन एक घंटे तक पुलिस मौके पर मौजूद रहीं। घायलों में पिंटू दास, दिनेश दास, गीता देवी,मालती देवी, गुड़िया देवी, मिसलेती देवी सहित चार अन्य शामिल हैं।

जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए पताही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसमें गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों लोगों को मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिसमें गीता देवी का हालत गंभीर बताया जा रहा है। उनकी सिर पर गंभीर चोट लगने से यादास चली गई है। वह होश में नहीं आ रही है। जिसके चलते उन्हें मोतिहारी सदर अस्पताल से मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है।

छठिहार के दौरान खाने को लेकर खूनी बवाल

घायल दिनेश दास ने बताया कि मेरे पुत्र का छठिहार था। जिसको लेकर एक छोटा भोज- भात का आयोजन किया गया था। जिसमें घर के अगल-बगल लोगों को आमंत्रण दिए गए थे। इसी बीच राजा साह पहुंचे और कहने लगे की तुम हमको समदरका अंगिया क्यो नही दिया।

तभी राजा राम साह,मदन साह, ओम प्रकाश साह समेत अन्य लोग लाठी डंडा और लोहे का रोड लेकर पहुंचा और मारपीट करने लगा। मारपीट के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को सदर स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि छठिहार के भोज में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष के तरफ से आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच करने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जाएगी।

Share with family and friends: