छठ घाटों पर BLO रहेंगे मौजूद, मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु लोगों को करेंगे जागरूक

छपरा : छपरा सदर अनुमंडल कार्यालय में 118 छपरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लगभग सभी बीएलओ को लेकर एक बैठक की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया कि निर्धारित पपत्र में नाम जोड़ने मृत एवं पलायन तथा नाम उम्र आदि में संशोधन के लिए घर-घर जाकर प्रपत्र भरवाना सुनिश्चित करें ताकि लोगों का मतदाता सूची में नाम जुड़ सके। जिनकी उम्र 01/01/2024 को 18 वर्ष हो रहा हो वह सभी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रह जाएं।

आपको बता दें कि इसके लिए सभी बीएलओ को यह निर्देश दिया गया है कि यह छठ व्रत के समय सभी लोग अपने घर आते हैं इस समय ज्यादा से ज्यादा लोगों का नाम जुड़ जाए। जो 18 वर्ष की उम्र के हो चुके हो और मतदाता सूची में मृत एवं पलायन मतदाता को जांचों प्रांत विलोपित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है। साथ ही छठ पूजा के दौरान सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि छठ घाटों पर बैनर लगाकर प्रचार प्रसार एवं कैंप लगाकर पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने एवं मृत्यु एवं पलायन लोगों का नाम मतदाता सूची से विलोपित करने का निर्देश दिया।

इस कार्य का सतत अनुश्रवण करने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी छपरा सदर एवं रिवीलगंज को प्राधिकृत किया गया। इसके अतिरिक्त लिंगानुपात सुधार हेतु महिला जो मतदाता होने की पात्रता रखती है को विशेष रूप से चिन्हित कर नाम जोड़ने हेतु भी निर्देश दिया गया। वहीं आज के इस बैठक में सदर एसडीओ संजय कुमार राय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सदर प्रखंड के विकास पदाधिकारी विनोद आनंद, रिवील गंज प्रखंड विकास पदाधिकारी लालबाबू पासवान और सदस्यों सत्येंद्र सिंह सहित दर्जनों बीएलओ उपस्थित थे।

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

कैथमा सीहमा बांध पर सर कटा मिला शव, क्षेत्र में मची...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथमा-सीहमा स्थित बांध पर शनिवार को एक अज्ञात सिर कटा शव मिलने से इलाके में...

Chhatabad Land Subsidence: छाताबाद पहुंचे मेयर संजीव सिंह, भू-धसान प्रभावितों की...

Chhatabad Land Subsidence: कतरास के छाताबाद इलाके में 7 जुलाई को ज़मीन धंसने की घटना के बाद प्रभावित परिवारों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।...

Jamshedpur Truck Accident: जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा टला! ट्रक चालक...

Jamshedpur Truck Accident: शुक्रवार को टाटानगर के खासमहल इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज़ रफ़्तार ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह...