यात्रियों से भरी नाव गंगा में डूबी, 6 की मौत, 3 लापता

खगड़िया : परबत्ता थाना इलाके के नया गांव सीढी घाट के पास नाव पलट गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और तीन और लोग अभी भी लापता है. यात्रियों से भरी छौटी नाव ओवर लोडिंग की वजह से गंगा की उपधरा में डूब गई. लापाता लोगों में दो युवती भी शामिल है. मरने वालों में एक महिला और तीन युवक शामिल है. सभी मृतक की पहचान परबत्ता ब्लॉक के नया गांव शिरोमणि टोला और नयागांव सतखुट्टी निवासी के रूप में हुई है. बता दें कि नाव पर करीब 40 लोग सवार थे. हादसा तब हुआ जब सभी मजदूर दियारा इलाके के खेतों में काम करके नाव से घर लौट रहे थे. इसी दौरान नदी के किनारे नाव डूब गई. घटना स्थल पर राहत और बचाव का कार्य जारी है.

रिपोर्ट : शक्ति सिंह

तीन दिन पहले घर से निकला युवक लापता, कंपनी मालिक पर लग रहा गायब करने का आरोप

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...