Barh में लोगों से भरी नाव डूबी, 6 लापता

Barh : बड़ी खबर राजधानी पटना से सटे बाढ़ से है जहां गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा स्नान करने जा रहे लोगों से भरी एक नाव पलट गई। नाव पलटने के बाद कई लोग लापता बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि नाव पर 17 व्यक्ति सवार थे जिसमें 11 लोगों ने तैर कर अपनी जान बचाई, जबकि 6 लोग अभी भी लापता हैं।

घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू में जुट गई है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर लापता लोगों की खोज में जुट गई है। घटना बाढ़ के उमानाथ घाट की है। बताया जा रहा है कि गंगा दशहरा के मौके पर गंगा नदी में स्नान करने के लिए गंगा घाटों पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। इसी दौरान एक नाव पर सवार हो कर कुछ लोग गंगा स्नान करने के लिए नदी पार कर रहे थे तभी नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई।

नाव पर 16-17 व्यक्ति सवार थे जिसमें से 11 लोगों ने कूद कर अपनी जान बचा ली जबकि 6 लोग अभी भी लापता हैं। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर लापता लोगों को खोजने में जुट गई है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने भी मामले की पुष्टि की है और कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, जल्दी ही लापता लोगों की तलाश कर ली जाएगी।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया मुजफ्फरपुर में Bag and Textile Cluster का निरीक्षण

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

barh barh barh barh 
Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img