Chhattisgarh Encounter में मारे गए 12 नक्सिलयों के शव बरामद

डिजिटल डेस्क : Chhattisgarh Encounter में मारे गए 12 नक्सिलयों के शव बरामद। Chhattisgarh में सुरक्षाबलों की तीन टीमों के साझे ऑपरेशन में बीते गुरूवार को शुरू हुए Encounter में मारे गए 12 नक्सलियों के शव  शुक्रवार को बरामद कर लिए गए हैं। सुरक्षा बलों का कहना है कि यह संख्या और भी बढ़ सकती है।

बीते गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। दक्षिण बीजापुर के जंगल में सुबह करीब नौ बजे गोलीबारी शुरू हो गई। अभी सर्च ऑपरेशन जारी है।

नक्सलियों की बैठक के दौरान हुआ Encounter

बता दें कि बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ जवान बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं। बताया जा रहा है कि नक्सली बड़ी बैठक ले रहे थे। इसमें छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना कैडर के हार्ड कोर नक्सली बैठक में शामिल थे। इनामी नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है। सुरक्षा बलों ने सूचना के  आधार पर ये Encounter किया है।

घना जंगल होने की वजह से नक्सली भाग नहीं पाये। सभी जवान सुरक्षित बताये जा रहे हैं।  सुरक्षा बलों के मुताबिक, बीते गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

दक्षिण बीजापुर के जंगल में सुबह करीब नौ बजे गोलीबारी शुरू हो गई। 12 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस एनकाउंटर में कुल कितने नक्सली मारे गए हैं। यह जवानों के वापस लौटने के बाद ही पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगा।

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से एनकाउंटर
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से एनकाउंटर

सुरक्षा बलों के 1500 से ज्यादा जवानों ने डाला डेरा…

आज शुक्रवार सुबह से ही फोर्स फिर सर्चिंग पर पहुंच गई है। फिलहाल, सर्च ऑपरेशन जारी है। तीन जिलों के लगभग 1500 से ज्यादा जवानों ने इलाके को घेर रखा है।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर व मारुड़बाका के जंगल में गुरुवार को यह Encounter हुआ था।  बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ जवान बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं।

बीते गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। दक्षिण बीजापुर के जंगल में सुबह करीब नौ बजे गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारी ने कहा कि रुक-रुककर गोलीबारी अभी भी जारी है। बताया गया कि में सुरक्षाबल के जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया था।

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से एनकाउंटर जारी
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से एनकाउंटर जारी

तीन तरह के सुरक्षा बलों की टीम नक्सलियों के खिलाफ चला रही ऑपरेशन…

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, तीन जिलों के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के कर्मी, सीआरपीएफ की विशिष्ट जंगल युद्ध इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) की पांच बटालियन और सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की 229वीं बटालियन ऑपरेशन में शामिल हैं। 12 जनवरी को बीजापुर के मद्देड़ थाना क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत पांच नक्सली मारे गये थे।

लिस के मुताबिक, दो साल में छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों पर अपने सबसे बड़े हमले में नक्सलियों ने इस महीने की शुरुआत में बीजापुर जिले में 60 से 70 किलोग्राम वजन वाले एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण का उपयोग करके एक वाहन को उड़ा दिया था।  उसमें आठ सुरक्षाकर्मी और उनके नागरिक चालक की मौत हो गई।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img