Jharkhand में एक बार फिर मिली कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पहुंची डॉग स्क्वॉयड

Jharkhand: Jharkhand के कई स्थानों पर बम की धमकी मिल रही है। बीते कई दिनों से राज्य में बम की धमकी आम होती जा रही है खासतौर पर Jharkhand के कोर्ट। बता दें लातेहार कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई और परिसर को खाली करने का आदेश दे दिया गया। कोर्ट परिसर को खाली करवाकर जांच की जा रही है।

लातेहार कोर्ट पहुंची बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड

बता दें लातेहार कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पहुंची। इसके साथ बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड की टीम भी मौके पर पहुंची और तलाशी ली।

गौरतलब है कि Jharkhand में यह कोई पहली बार नहीं है कि जब किसी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पहले भी कई बार खासकर रांची कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सोमवार को बोकारो सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी मिलने के बाद परिसर को खाली करवाकर जांच की गई थी। हालांकि, परिसर से कुछ नहीं मिला और ये धमकी अफवाह साबित हुई थी।

पुलिस जांच में जुट गई है

अब जांच का विषय यह है कि आखिर Jharkhand में ऐसा क्यों हो रहा है। इसके पीछे क्या कोई बड़ी साजिश रची जा रही है, क्या इन अफवाहों के जरिए लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।

 

 

FJCCI Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव में बढ़ा मतदान का उत्साह,...

FJCCI Election 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के चुनाव को लेकर रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन...

Bihar Education 2451 Assistant Professors: Oxford जाएंगे बिहार के 100 प्रोफेसर!...

Bihar Education 2451 Assistant Professors, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर राज्य सरकार की ओर से नई पहल की जानकारी दी...

Keshalpur Illegal Coal Mining: धनबाद के केशलपुर में अवैध कोयला खनन...

Keshalpur Illegal Coal Mining: जिले के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार को कथित अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा...