बेतिया: बिहार के BETTIAH से बड़ी खबर है जहां बीते 22 मार्च से लापता बच्ची का शव बरामद हुआ है। आठ वर्षीय बच्ची का शव बरामद होने के स्थानीय ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। लोगों की उग्रता को देखते हुए पुलिस को भारी पुलिस बल को बुलाना पड़ा।
अरविंद केजरीवाल का आज खत्म होगा रिमांड खत्म, पेश होंगे कोर्ट में
मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि Bettiah नगर थाना के बसवरिया मोहल्ले की एक आठ वर्षीय बच्ची बाईट 22 मार्च को अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल सका था जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और लापता बच्ची की तलाश के लिए गुहार लगाई।
Nalanda में स्नान करने के दौरान तालाब में डूबने से दो बच्ची की मौत
बुधवार की देर रात बच्ची का शव चंद्रावत नदी के किनारे बरामद की गई। वहीं परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि बच्ची के साथ गैंग रेप के बाद उसकी हत्या कर शव को नदी किनारे फेंक दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/
Bettiah
Nalanda
Highlights


