14 Days पहले लापता युवक का शव बरामद, महिला से था प्रेम प्रसंग

267
14 Days
14 Days पहले लापता युवक का शव बरामद, एक महिला से था प्रेम प्रसंग
Advertisment

मुंगेर: मुंगेर में बीते 21 अक्टूबर से लापता एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। जानकारी के अनुसार युवक का शव बोरे में बंद था। मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक रोहित कुमार का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक महिला से चल रहा था। निशा कुमारी की शादी बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर गांव में हुई थी। शादी के बाद भी दोनों का प्रेम प्रसंग जारी था और एक दूसरे से मिलते जुलते भी थे। इसकी भनक उसके पति सहित ग्रामीणों को लग गई।

Advertisment

14 दिन पहले ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को एक साथ पकड़ा था। युवक की पहचान जिले के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशवाहा टोला निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। 21 अक्टूबर को रोहित निशा के बुलाने पर धर्मपुर गांव गया था इस दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया था। 21 अक्टूबर को रोहित घर से तारापुर के लिए निकला था। इसके बाद दूसरे दिन जब वापस नहीं लौटा तो परिजन ने ने काफी खोजबीन की। वही टेटिया बंबर थाना में लगभग आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रोहित के पिता अरविंद सिंह ने नामजद प्राथमिक की दर्ज कराया था।

इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच में जुटी। वहीं पुलिस के बढ़ते दबिश के बाद शंभूगंज थाना अंतर्गत धर्मपुर गांव की महिला निशा कुमारी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बाद में निशा कुमारी को टेटिया बंबर पुलिस ने रिमांड पर लिया है और पूछताछ कर रही है। वहीं निशा कुमारी के निशान देही पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी ज्यादा कुछ बताने से इनकार कर रही है। टेटिया बंबर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले का खुलासा एसपी सैयद इमरान मसूद करेंगे। पुलिस अपने स्तर से मामले की लगातार जांच कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Chhath Festival को लेकर सुल्तानगंज में जुटने लगी है व्रतियों की भीड़, की जा रही है पर्याप्त व्यवस्था

मुंगेर से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

14 Days 14 Days 14 Days 14 Days

14 Days

Advertisement