Bokaro : पुलिस छावनी में तब्दील हुआ चंदाहा, जाने क्या है कारण…

Bokaro : बोकारो में उस समय सनसनी फैल गई जब दो सुमदायों के बीच में तनाव बढ़ गया। कारण था शव दफनाने का। शव दफनाये जाने के बाद दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। अनहोनी की आशंका को देखते हुए गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : ड्राइवर को आई झपकी और फिर दीवार से धड़ाम ! 

मौके पर बज्रवाहन, आंसू गैस से भी पुलिस को लैस किया गया है। गांव में चास एसडीपीओ, एसडीओ, मजिस्ट्रेट, सीओ, समेत कई अधिकारी कैंप किए हुए हैं। हालांकि विवाद को देखते हुए मौके पर पहुंचे अधिकारी विवाद को शांत करवाने में जुटे हुए हैं। यह मामला जिले के सियालजोरी थाना क्षेत्र के चंदाहा गांव की है।

जाने क्या है पूरा मामला

दरअसल हुआ यूं कि भादू देवी के हल्का 5 के खाता संख्या 219 के प्लॉट नंबर 1705 उनके पति के नाम से है। जिस जमीन में विशेष समुदाय के लोगों ने शव दफना दिया है। शनिवार को सीओ ने भूमि की मापी भी करवाई ,लेकिन शव को जमीन से निकलवाया नहीं जा सका। भादू देवी के समर्थक शव को निकलवाने की मांग करते हुए इसका विरोध कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Giridih : सीओ के सामने ही अनुसेवक की पिटाई, वीडियो वायरल… 

इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने है। जमीन की दावेदारी दोनों पक्षों ने पेश की हैं। दोनों ने कागज दिखलाया है।जिसकी जांच अभी की ही जा रही थी कि दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। इस बाबत जानकारी देते हुए एसडीएम चास ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि स्थिति सामान्य है, दोनों पक्षों को वार्ता के लिए बुलाया गया है। शीघ्र ही इसका समाधान कर लिया जाएगा।

Saffrn

Trending News

CCL सिरका सीएचपी के कोयला डंप में लगी आग, हजारों टन...

Ramgarh: रामगढ़ जिले के CCL सिरका परियोजना सीएचपी कोयला डंपिंग पर आग बेकाबू होता दिखाई दे रहा है, कोयला खदान से निकले श्रमिकों की...

Hazaribagh में मासूम के साथ दरिंदगी पर उबाल, जिला बंद से...

Hazaribagh: हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुंबा में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या की घटना ने पूरे जिले को...

गयाजी रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 28 जीवित कछुए बरामद, वन...

गयाजी : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट गयाजी ने वन्य जीव तस्करी के खिलाफ सोमवार को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 28 अदद जीवित...

दरभंगा में पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी, युद्ध की आशंका से टैंक...

दरभंगा : दरभंगा जिले सहित बिहार के कई सीमावर्ती इलाकों में युद्ध या आपूर्ति ठप होने की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर लंबी लंबी...

पूर्णिया में पीड़ित परिवार से मिले सांसद पप्पू, अग्निपीड़ित परिवारों को...

पटना : पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के बड़हरा कोठी प्रखंड अंतर्गत पटराहा पंचायत के बेलदारी डोबियाही मुसहरी टोला वार्ड संख्या-8 में बीते दिनों भीषण आग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img