Bokaro : बोलेरो की चपेट में आए दंपत्ति, पति की हालत गंभीर…

Bokaro

Bokaro : बोकारो में एक सड़क दुर्घटना में दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमे से पति की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे चिकित्सकों ने रांची के रिम्स में रेफर कर दिया है जबकि पत्नी सदर अस्पताल में भर्ती है। घटना जिले के जैनामोड स्थित तांत्री गांव के समीप सुबह घटी।

बेटी के घर से अपने बाइक से गांव लौट रहे थे दंपत्ति

बताया जा रहा है कि पिछरी गांव निवासी दंपति चारुबाला देवी तथा मुन्ना साह अपनी बेटी के घर से अपने बाइक से गांव लौट रहे थे तभी अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी ने दंपति को अपने चपेट में ले लिया। जिसके कारण अनियंत्रित होकर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में दंपत्ति बुरी तरह से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- Bokaro Crime : बड़े भाई ने छोटे भाई पर रॉड से किया जानलेवा हमला, गंभीर… 

घटनास्थल से बोलेरी समेत चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से दंपति को सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने पति के गंभीर हालत को देखते हुए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।

Share with family and friends: