Bokaro- खराब मौसम में गायब हुआ मणिपुर से सेना का जवान, परिजनों का हाल-बेहाल  

 

Bokaro– फील्ड हॉस्पिटल ऐजवाल मणिपुर में पोस्टेड राजपूत बटालियन के नायब सूबेदार अमरेंद्र कुमार का गायब होने की सूचना मिली है.

बतलाया जा रहा है कि सूबेदार अमरेंद्र कुमार मणिपुर स्थित लखीमपुर नार्थ फ्रंट सारलेक माउंटेन से अपने साथियों के साथ लौट रहे थें. इसी दरम्यान उन्हे शौच महसूस हुआ. साथियों से कहा कि कुछ देर में शौच कर वापस आता हूं, लेकिन उसके बाद कोई सुराग नहीं मिल रहा. पिछले 50 घंटे से उनकी खोज में सर्च अभियान जारी है, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं  मिल पायी. मौसम में खराबी के कारण सेना को सर्च अभियान चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Bokaro sena01 22Scope News

सूबेदार अमरेंद्र कुमार की पत्नी रेखा कुमारी ने बतलाया कि कमांडिंग ऑफिसर के द्वारा फोन कर इसकी जानकारी दी गयी है.

पत्नी रेखा कुमारी ने बोकारो एसपी, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसकी सूचना भी दी है और पति की सुरक्षित वापसी की मांग की है. सेक्टर 6 डी आवास संख्या-1173 में रहने वाले सूबेदार अमरेंद्र कुमार को दो छोटे-छोटे बच्चे और बूढ़े माता-पिता है. गायब होने की सूचना मिलते ही पूरे परिवार का बुरा हाल है, स्थानीय लोगों में भी चिंता है. सभी किसी अनहोनी की आशंका से परेशान है. रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ है.  सभी सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहें है.

बहनोई नरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि हमें अपने देश की आर्मी पर पूरा भरोसा है. यह विश्वास है कि किसी भी हालत में हमारी सेना सूबेदार अमरेंद्र को खोज निकालेगी.

रिपोर्ट- चुमन

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...