Bokaro: गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस में अंतिम वर्ष के बी.टेक छात्रों का प्रोजेक्ट वायवा संपन्न, श्रेष्ठ प्रोजेक्ट्स को किया गया सम्मानित

109
Bokaro
Bokaro: गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस में अंतिम वर्ष के बी.टेक छात्रों का प्रोजेक्ट वायवा संपन्न
Advertisment

Bokaro: आज दिनांक 25.06.2025 को गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस में सी. एस. सी., ई. सी. ई., एम. बी. ए. जैसे विभिन्न ब्रांचों के बी. टेक. अंतिम वर्ष का प्रोजेक्ट वायवा संपन्न हुआ। झारखण्ड युनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलोजी से बी. आई. टी. सिंदरी के 6 प्राध्यापक बतौर एक्सटर्नल आये। सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट ई. सी. ई. विभाग से स्ट्रेस मेजरमेंट व मैनेजमेंट का रहा; तथा सिविल इंजीनियरिंग के विभाग से इकोलोजिकल ब्रिक मेड बाय डिस्मैंटल्ड कांक्रीट ब्लॉकस् रहा, जिन्हें पुरस्कृत किया गय।

Advertisment

Bokaro: प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया गया

चूंकि वे व्यवसायिक उपयोग और स्टार्ट-अप के योग्य पाये गये। प्रो. प्रमोद कुमार के मार्गदर्शन में कोर फिट ए. आई. नामक फिटनेस ट्रैकर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया गया। प्रो. स्मिता किशोर के मार्गदर्शन में डिजीसंस्कृति नामक प्रोजेक्ट प्रस्तुत हुआ। सी. एस. सी. विभाग प्रमुख प्रो. हुसैन अंसारी ने मार्गदर्शन किया। ट्रिपल ई विभाग के प्रोजेक्टों के नाम निम्न प्रकार से हैं – ट्रांसमिशन लाईन फौल्ट आर्डीनो – प्रो. उत्तम कुमार दास द्वारा मार्दर्शित; तथा प्रो. पंकज कुमार राय द्वारा मार्गदर्शित – आई. ओ. टी बेस्ड इलेक्ट्रिक वेहिकल बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम. परीक्षक-गण ने कालेज छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना की। कॉलेज निदेशक डा. प्रियदर्शी जरुहार ने अंतिम वर्ष के छात्रों को बधाई दी तथा उनके प्राध्यापकों के योगदान को सराहा।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates